लाइव न्यूज़ :

बिहार में दिमागी बुखार से 103 बच्चों की मौत, मुख्यमंत्री ने हालात की समीक्षा की

By भाषा | Updated: June 17, 2019 23:11 IST

मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन डॉ. शैलेश प्रसाद ने बताया कि सोमवार की देर शाम मस्तिष्क ज्वर सहित अन्य अज्ञात बीमारी से मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 103 हो गयी जबकि जनवरी से अब तक कुल 440 बच्चे इस बीमारी की चपेट में आए हैं।

Open in App

बिहार में एईएस (चमकी बुखार) बीमारी से अब तक 103 बच्चे दम तोड़ चुके हैं। इस बीच, सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हालात की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री सहित अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ इस बात की समीक्षा की कि मुजफ्फरपुर में एईएस के मामले कम हो रहे हैं कि नहीं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने एईएस से बीमार बच्चों को ले जाने वाले एंबुलेंस के भाडे़ के भुगतान, निजी अस्पतालों में भर्ती बच्चों का इलाज सरकारी खर्च पर कराने तथा बच्चे की मौत होने पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से अभिभावक को चार लाख रुपए दिए जाने का निर्णय किया, जिसे लागू किया जाना प्रारंभ हो चुका है। दीपक कुमार ने बताया कि पिछले साल से अधिक बच्चों के इस बीमारी से ग्रसित होने और उनकी मौत के कारणों के बारे पता लगाया जा रहा है, पर मानसून के पूर्व बारिश नहीं होना इसका एक कारण हो सकता है।

उन्होंने बताया कि पिछले साल इस रोग से ग्रसित अस्पतालों में भर्ती बच्चों में से मृत बच्चों की तुलना में इस वर्ष 26 प्रतिशत कम बच्चों की मौत हुई है, लेकिन पूरे तंत्र के मुस्तैद होने के बाद भी 100 से अधिक बच्चों की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है।

मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह भी निर्णय लिया कि जिन बच्चों की इस रोग से मौत हुई है, उनके सामाजिक एवं आर्थिक पृष्ठभूमि की जानकारी हासिल करने के लिए उनके घरों में कल से सरकारी महकमे की एक टीम जाएगी जो यह पता लगाएगी कि बच्चे की मौत कहीं कुपोषण या किसी अन्य कारण से तो नहीं हुई।

मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन डॉ. शैलेश प्रसाद ने बताया कि सोमवार की देर शाम मस्तिष्क ज्वर सहित अन्य अज्ञात बीमारी से मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 103 हो गयी जबकि जनवरी से अब तक कुल 440 बच्चे इस बीमारी की चपेट में आए हैं।

टॅग्स :चमकी बुखारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह