लाइव न्यूज़ :

Corona In Delhi: दिल्ली के चांदनी महल इलाके की 13 मस्जिदों में रह रहे थे 102 लोग, 52 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: April 11, 2020 16:51 IST

दिल्ली के चांदनी महल इलाके में 13 मस्जिदों में विदेशियों सहित 102 लोग रहने की खबर मिलते ही पुलिस ने सघन अभियान चलाकर सबों को अस्पताल में जांच के लिए भेज दिया।

Open in App
ठळक मुद्देचांदनी महल इलाके के कई लोग तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।दिल्ली के अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा क्षेत्र को संक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

नयी दिल्लीदिल्ली के चांदनी महल इलाके में 13 मस्जिदों में रह रहे 102 लोगों में से 52 को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इनमें से कई लोग निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से अत्याधिक प्रभावित 30 स्थानों को चिह्नित किया गया है जिसमें चांदनी महल भी शामिल है।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने पीटीआई भाषा को बताया कि पिछले चार दिन में कोरोना वायरस संक्रमण से मध्य दिल्ली में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है। अधिकारी ने बताया कि पिछले पांच दिन में चलाए गए सघन अभियान में सरकारी एजेंसियों को पता चला कि चांदनी महल इलाके में 13 मस्जिदों में विदेशियों सहित 102 लोग रह रहे हैं।

उन्होंनें बताया कि जांच में इनमें से 52 संक्रमित पाए गए। उन्होंने बताया कि सभी को पृथक केन्द्रों में भेज दिया गया है। इनमें से कई लोग तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

सरकार ने चांदनी महल को संक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चलाया है और धार्मिक स्थानों में बड़ी संख्या में लोगों के पाए जाने के बाद वहां संक्रमण फैलने से रोकने के उपाए कर रही है।  

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली में कोरोनादिल्लीतबलीगी जमात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज