लाइव न्यूज़ :

26/11 हमले को हुए 10 साल, लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने ऐसे दहलायी थी मायानगरी

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 26, 2018 07:59 IST

26/11 Mumbai attacks: लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादी मुंबई में घुसे थे। वह पाकिस्तान के कराची से नाव के रास्ते आए थे। उन्होंने जिस नाव का सहारा लिया था उस पर चार भारतीय नागरिक सवार थे, उन्होंने उन्हें मौत के घाट उतार दिया था।

Open in App

26 नवंबर, 2008 भारतीय इतिहास का वो काला दिन है, जिसे याद करके आज भी लोगों का दिल दहल उठता है और चारों तरफ सन्नाटे जैसा अहसास होता है। इस दिन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने मायानगरी कही जाने वाली मुंबई में आतंक मचाया था और कई मासूम लोगों की जान ले ली थी। इस हमले में 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 300 अधिक लोग घायल हुए थे। आज इस घटना को 10 साल हो गए हैं। आइए आपको बताते कैसे इस हमले को आतंकवादियों ने अंजाम दिया था...

10 आतंकी मुंबई में घुसे

बताया जाता है कि लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादी मुंबई में घुसे थे। वह पाकिस्तान के कराची से नाव के रास्ते आए थे। उन्होंने जिस नाव का सहारा लिया था उस पर चार भारतीय नागरिक सवार थे, उन्होंने उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। वह देर शाम मुंबई के कफ परेड के मछली बाजार पर पहुंचे थए, जिसके बाद वह चार समूहों बंट गए थे। इस दौरान कुछ मछुआरों को उन पर शक हो गया था। इसकी सूचना उन्होंने प्रशासन को भी दी थी, लेकिन उसे अनदेखा कर दिया गया था। कुछ ही देर बाद यानि करीब साढ़े 9 बजे के करीब आतंकवादियों ने आतंक मचाना शुरू कर दिया था।

शिवाजी टर्मिनल को बनाया शामिल

दो आतंकवादियों ने सबसे पहले मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पर गोलीबारी की थी, जिसमें करीब 52 लोगों की मौत हुई थी और 109 घायल हो गए थे। आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी और 15 मिनट में ही पूरे रेलवे स्टेशन पर मातम पसर गया था। हर ओर चीख पुकार के अलावा कुछ नहीं बचा था। इन आतंकियों में अजमल कसाब भी शामिल था, जिसे जिंदा पकड़ा गया था और बाद में फांसी दी गई।

इन जगह पर हुए हमले

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के अलावा आंतकवादियों ने कई जगह हमले किये थे, जिनमें ओबेरॉय ट्राइडेंट, ताज होटल, लियोपोल्ड कैफे, कामा अस्पताल, नरीमन हाउस यहूदी समुदाय केंद्र, मेट्रो सिनेमा शामिल थे। करीब आठ हमले किए गए थे। 28 नवंबर की सुबह तक, ताज होटल को छोड़कर सभी साइटों को मुंबई पुलिस विभाग और सुरक्षा बलों ने सुरक्षित कर लिया था, लेकिन ताज होटल और ओबेरॉय ट्राइडेंट में आतंकियों ने जमकर आतंक मचाया था।

आतंकियों ने लोगों को बनाया था बंधक

आंतकवादियों ने ताज होटल में लोगों को बंधक बना लिया था और 27 नवंबर को बताया गया था कि सभी बंधकों को छुड़ा लिया गया। लेकिन, इसी बीच फिर छिपे हुए आतंकियों ने गोलीबारी और धमाके करने शुरू कर दिए थे। इस दौरान रैपिड एक्शन फोर्ड (आरपीएफ), मैरीन कमांडो और नेशनल सिक्युरिटी गार्ड (एनएसजी) के कमांडो ने मोर्चा संभाला था। वहीं, हमले की लाइव कवरेज होने की वजह से आतंकियों को सहयोग मिला था, जिसके चलते सुरक्षाबलों की खासी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि 29 नवंबर तक सभी आतंकवादियों का सफाया किया गया, जिसमें नौ को ढेर कर दिया गया और अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा गया था। 

टॅग्स :26/11 मुंबई आतंकी हमलेमुंबईआतंकी हमलाआतंकवादीअजमल कसाब
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी