लाइव न्यूज़ :

1 जनवरी का इतिहास: जब 213 यात्रियों के साथ समुद्र में समा गया था एयर इंडिया का विमान

By भाषा | Updated: January 1, 2023 09:40 IST

Open in App

नयी दिल्‍ली: नए साल में जश्न का माहौल होता है, लेकिन इतिहास में साल के पहले दिन एक दुखद घटना भी दर्ज है। वर्ष 1978 में एयर इंडिया का एक विमान आज ही के दिन 213 यात्रियों के साथ समु्द्र में समा गया था। सम्राट अशोक नाम का यह बोइंग 747 विमान बंबई (अब मुंबई) के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही किसी यांत्रिक खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार लोगों में 190 यात्री और चालक दल के 23 सदस्य थे।

घटना के फौरन बाद आशंका जताई गई कि यह किसी साजिश का हिस्सा हो सकती है, लेकिन समुद्र से मिले विमान के मलबे की जांच से यह सिद्ध हो गया कि यह एक हादसा था। देश-दुनिया के इतिहास में दर्ज साल के पहले दिन की चंद और घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1664: शिवाजी महाराज ने सूरत अभियान की शुरुआत की।

1804: हैती ने फ्रांस से अपनी आजादी का ऐलान किया।

1862: भारतीय दंड संहिता और अपराध प्रक्रिया संहिता को लागू किया गया। इसे 6 अक्तूबर 1860 को मंजूरी दी गई थी।

1880: मनीआर्डर प्रणाली की शुरुआत।

1925: अमेरिका में टेलीफोन और टेलीग्राफ की शोध शाखा के रूप में ‘बेल लेबोरेटरीज' की स्थापना।

1948: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की शिकायत की कि वह कश्मीर घाटी में हमलावर भेज रहा है।

1959: फिदेल कास्रो के नेतृत्व में बागी लड़ाकों ने क्यूबा के तानाशाह फ्लुजेंसियो बतिस्ता का तख्तापलट किया, जिससे उसे वहां से भागना पड़ा।

1978: एयर इंडिया का विमान दुर्घटनग्रस्त होकर समुद्र में गिरा।

1984: छोटे से संपन्न एशियाई देश ब्रुनेई ने ब्रिटिश हुकूमत से आजादी का ऐलान किया। अपने तेल और प्राकृतिक गैस भंडार के चलते दो लाख की आबादी वाला यह देश हर वर्ष अरबों डॉलर कमाता है और पूरे एशिया में इसकी प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक है।

1992: नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न मनाते हुए मुंबई में जहरीली शराब पीने से कम से कम 91 लोगों मौत हो गई।

2011: ओपरा विनफ्रे नेटवर्क की शुरुआत हुई।

टॅग्स :एयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र