लाइव न्यूज़ :

एक झटके में मातम में बदल गई खुशियां, हरिद्वार में एक स्‍कॉर्पियो ने घुड़चढ़ी के दौरान नाच रहे बरातियों को रौंदा, देखें वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: February 11, 2023 22:59 IST

वीडियो में घुड़चढ़ी के दौरान बराती अपनी मस्ती नाच रहे हैं। बारातियों में से कुछ लोग सेल्फी ले रहे थे। इसी बीच तेजगति से स्कॉर्पियो उन्हें कुचल देती है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में घुड़चढ़ी के दौरान बराती अपनी मस्ती नाच रहे हैं इसी बीच तेज गति से स्कॉर्पियो उन्हें कुचल देती हैइस घटना में 1 बारात की मौत हो गई, जबकि 31 घायल हुए

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना ऐसी घटी कि खुशियां पलभर में मातम में तब्दील हो गईं। दरअसल, एक कार बारातियों पर चढ़ गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 31 लोग घायल हो गए। दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि बाकियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। घटना बहादराबाद थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क पर नाच रही बारात को एक स्कॉर्पियो ने कुचल दिया, जो कथित तौर पर तेज गति से गुजर रही थी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आसपास के तीन अस्पतालों पहुंचाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में घुड़चढ़ी के दौरान बराती अपनी मस्ती नाच रहे हैं। बारातियों में से कुछ लोग सेल्फी ले रहे थे। इसी बीच तेजगति से स्कॉर्पियो उन्हें कुचल देती है।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में चालक को भी नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक के अनुसार, उसने बारात के दौरान ब्रेक लगाने का प्रयास किया, लेकिन गलती से उसने एक्सीलेटर को धक्का दे दिया जिससे हादसा हो गया।

पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि एक व्यक्ति के साथ आए चालक को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। उन्होंने आगे कहा कि आरोपी की मेडिकल रिपोर्ट से पता चल सकता है कि क्या दुर्घटना के दौरान चालक नशे में था।

टॅग्स :वायरल वीडियोHaridwarउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप