लाइव न्यूज़ :

जैन मलिक और गीगी हदीद का हुआ ब्रेकअप, गीगी की मां का आरोप, जैन ने उठाया था उन पर हाथ

By वैशाली कुमारी | Updated: October 29, 2021 20:56 IST

गीगी की एक फैमिली फ्रेंड के मुताबिक, 'यह दोनों एक साथ नहीं है लेकिन एक अच्छे पैरंट होने का फर्ज जरूर निभा रहे हैं। फ्रेंड ने यह भी बताया कि गीगी की मां अपनी बेटी और अपनी पोती को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे जैन और गिगी ब्रेकअप कर चुके हैंवे दोनों साथ मिलकर अपनी 11 महीने की बेटी काई की परवरिश करेंगे

पारिवारिक झगड़ों की वजह से अच्छे अच्छे रिश्ते बिगड़ जाते हैं। आम घरों में जब यह होता है तो ऐसे में कुछ ठीक करने की गुंजाइश होती है लेकिन जब यही झगड़े किसी मशहूर हस्ती के साथ हो तो यह मामला पेचीदा हो जाता है। कुछ ऐसा ही हाल ब्रिटिश सिंगर जैन मालिक और गिगी हदीद का है मशहूर बैंड वन डायरेक्शन के आर्टिस्ट जैन मालिक और सुपरमॉडल गिगी हदीद के रिश्ते अब खत्म होने की कगार पर हैं। दरअसल इसके पीछे गीगी की मा योलांडा हदीद हैं। गीगी की मां की माने तो उनका आरोप है कि उनके दामाद जैन मालिक ने उनकी पत्नि की गैरमौजूदगी पर उन पर हाथ उठाया है। खबरों के अनुसार शुरुआत में वह इस मामले के लिए पुलिस पर कंप्लेंट करने का भी सोच रही थी लेकिन अभी तक इसका कोई अपडेट नहीं आया है। बहरहाल जब यह खबर मीडिया में लीक हो गई तो यह बात भी पता चल गई कि जैन और गिगी ब्रेकअप कर चुके हैं। हालांकि वे दोनों साथ मिलकर अपनी 11 महीने की बेटी काई की परवरिश करेंगे। 

गीगी की एक फैमिली फ्रेंड के मुताबिक, 'यह दोनों एक साथ नहीं है लेकिन एक अच्छे पैरंट होने का फर्ज जरूर निभा रहे हैं। फ्रेंड ने यह भी बताया कि गीगी की मां अपनी बेटी और अपनी पोती को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। वही गीगी की रिप्रेजेंटेटिव ने मीडिया को यह बयान दिया कि गीगी अभी अपनी बेटी की भलाई के लिए काम कर रही हैं उन्हें इस वक्त प्राइवेसी चाहिए। 

इस पूरे मामले पर जैन मालिक ने ट्विटर पर अपना स्टेटमेंट जारी किया उन्होंने लिखा कि जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मैं बहुत प्राइवेट पर्सन हूं और मैं अपनी बेटी के लिए बहुत प्राइवेट स्पेस बनाना चाहता हूं। ऐसी जगह जहां प्राइवेट फैमिली मैटर को वर्ल्ड स्टेज पर पोक करने के लिए नहीं किया जाता। अपनी बेटी की लाइफ की वजह से ही मैं झगड़े से जुड़े तमाम आरोपों पर अभी चुप हूं। जो मेरे पार्टनर की फैमिली मेंबर के साथ हुआ जो उस वक्त मेरे घर आई जब मेरी पार्टनर कई हफ्तों से बाहर थी उस वक्त और अभी प्राइवेट मैटर होना चाहिए था। लेकिन लगता है कि जैसे अब दूसरी तरफ से ऐसी बातें नहीं मानी जा रही हैं. मेरी लाख कोशिशों के बावजूद चीजें बाहर आ गई है। मैं यही चाहता हूं कि हमे एक शांतिपूर्ण माहौल मिले जहां मैं अपनी बेटी की परवरिश कर सकूं।

टॅग्स :गीगी हदीदहॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन