लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संबंधी परेशानियों के चलते ब्रिटिश रैपर टाय का निधन, सदमे में परिवार और फैंस

By भाषा | Updated: May 8, 2020 16:02 IST

वायरस के संक्रमण के दौरान ही उन्हें निमोनिया हो गया, जिसके चलते बृहस्पतिवार को उनका निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले सप्ताह टाय की हालत में काफी सुधार आया था लेकिन निमोनिया होने के कारण उनकी सेहत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया।कोविड-19 संबंधी परेशानियों के चलते टाय को अप्रैल की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ब्रिटिश रैपर टाय का कोविड-19 संबंधी परेशानियों के चलते निधन हो गया। वह 47 वर्ष के थे। नाइजीरियाई ब्रिटिश कलाकार का असली नाम बेन चिजोके था। वायरस के संक्रमण के दौरान ही उन्हें निमोनिया हो गया, जिसके चलते बृहस्पतिवार को उनका निधन हो गया। 

टाय द्वारा स्थापित ‘गोफंडमी’ कैम्पेन ने यह जानकारी दी। उसने बताया, ‘‘ यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि बेन चिजोके, जिन्हें टाय चिजोके के नाम से जाना जाता था, उनका सात मई 2020 को निधन हो गया। दोस्त, परिवार और प्रशंसक उनके निधन से सदमे में हैं।’’ 

उसने बताया कि पिछले सप्ताह टाय की हालत में काफी सुधार आया था लेकिन निमोनिया होने के कारण उनकी सेहत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। यह सभी के लिए स्तब्ध करने वाली खबर है। 

बयान के अनुसार, कोविड-19 संबंधी परेशानियों के चलते टाय को अप्रैल की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। टाय का जन्म 1972 में लंदन में हुआ था। 2001 में अपने पहले एल्बम ‘द ऑकवर्ड’ से ही उन्होंने सबका दिल जीत लिया था। 

टॅग्स :कोरोना वायरसहॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन