लाइव न्यूज़ :

जॉनी डेप पर पत्नी की पिटाई के आरोप, पढ़िए पूरे वीक की हॉलीवुड रिपोर्ट

By असीम चक्रवर्ती | Updated: July 1, 2018 14:31 IST

आंखों में काले धब्बे आ चुके अंबर का कहना है कि जॉनी ने उन पर फोन खींचकर मारा था।

Open in App

मुंबई, 1 जुलाई: जॉनी डेप और अंबर हेयर्ड पूरी तरह से अलग हो चुके हैं। पर अलगाव के बाद से इनसे जुड़ी खबरें आनी बंद नहीं हुई हैं। सुनने को मिला है कि जॉनी अपनी बीवी से मारपीट करते थे। असल में किसी निंदक ने लॉस एंजिलिस पुलिस को यह सूचना दी थी कि जॉनी अपनी पत्नी से मारपीट करते थे। इसके बाद पुलिस ने जांच की तो पाया कि इस तरह की कोई घटना या हिंसा नहीं हुई थी। जबकि आंखों में काले धब्बे आ चुके अंबर का कहना है कि जॉनी ने उन पर फोन खींचकर मारा था। दूसरी ओर उनके करीबियों का कहना है कि दोनों अब अलग हो चुके हैं। ऐसी बातों और गॉसिप के क्या मायने। ऐसी बातों को भूलकर दोनों को अपने बारे में बिल्कुल अलग-अलग सोचना चाहिए।

घर बसाना चाहती है लिनजी लोहान

जल्द ही वह उम्र के 31 साल में पांव रखेंगी। वह जल्द ही जन्मदिन पर चार घोषणा करने वाली हैं। सबसे पहले तो उन्होंने पूरे गांव के साथ यह घोषणा की है कि वह जल्द घर बसाना चाहती हैं। दूसरे इस साल वह काफी फिल्में करना चाहती हैं। इसके साथ ही अपने ऊपर एक किताब भी लिखना चाहती हैं। दान-ध्यान के लिए थोड़ा सा समय निकालेंगी। मां बनने का ख्याल भी उनके जेहन में है। वह बहुत ज्यादा वयस्क उम्र में मां नहीं बनना चाहती हैं। उनका कहना है- ‘मां बहुत दिनों से ही घर बसाने के लिए कह रही है, पर समय ही नहीं हो पा रहा है। फिर वैसा लड़का भी तो नहीं मिल रहा था। वैसे इन दिनों वह करोड़पति व्यवसायी इगर के प्यार की गिरफ्त में हैं। अब उनका इरादा इगर के साथ ही घर बसाने का है। वैसे एक और बात, लिनजी एक नहीं कई बच्चों की मां बनना चाहती हैं। 

परिवार की परिकल्पना

इरिन सायक और ब्रेडली कुपर का रिश्ता धीरे-धीरे गहराता जा रहा है। बेटी के जन्म के बाद इरिन अब परिवार को और विस्तार देना चाहती हैं। सुनने को मिला है कि जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनना चाहती हैं। वह चाहती हैं कि अगले एक दो वर्ष मे उनके घर में एक और संतान का आगमन हो। असल में परिवार से इरिन को बहुत प्यार है। उनकी इच्छा है कि इस परिवार में कम से कम चार-पांच बच्चे हों। और इन बच्चों के पिता के तौर पर बै्रडली के अलावा किसी और के बारे में वह सोच भी नहीं सकती।

2018 की बड़ी फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड: फॉलन किंगडम' US से पहले भारत में होगी रिलीज

ब्लेक की सौंदर्य चर्चा

अभी हाल में अभिनेत्री ब्लेक लिवली ने अपने मेक-अप सीक्रेट का राज खोला। उनके मुताबिक वह अपने स्कैल्प पर हल्का ब्लसर लगाती हैं। इसके अलावा नाक, माथे और गाल पर भी ब्लस लगाकर या हल्का लिपस्टिक लगाकर वह ब्लेट कर देती हैं। बहुत दिनों पहले एक प्रसिद्घ मेक-अप आर्टिस्ट ने उन्हें यह टेक्निक सिखाई थी। इससे ऐसा नहीं लगता है कि मेक-अप का इस्तेमाल किया गया है या नहीं। बल्कि ऐसा लगता है कि धूप लगने से त्वचा का रंग हल्का हुआ है। है न मेक-अप सीक्रेट।

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन