लाइव न्यूज़ :

सिंगर और एक्ट्रेस नाया रिवेरा का निधन, 6 दिन गायब रहने के बाद झील में मिली लाश

By अमित कुमार | Updated: July 14, 2020 14:25 IST

हॉलिवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाली नाया रिवेरा की मौत से हर कोई दुखी है। फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर शोक संदेश लिख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलेस्बियन चीयरलीडर का रोल प्ले करने वाली 33 साल की सिंगर और एक्टर नाया रिवेरा की लाश झील में मिली है।यह शव उनकी मौत के छह दिन बाद मिली है। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।

हॉलीवुड एक्ट्रेस केली प्रेस्टन का रविवार को कैंसर से निधन हो गया। वो 57 साल की थीं। केली प्रेस्टन पिछले दो साल से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं। इसके अलावा अमेरिकी सिंगर एल्विस प्रेस्ले के नाती बेंजामिन कोओफ की मौत की खबर भी सामने आ रही है। महज 27 की उम्र में बेंजामिन ने आत्महत्या कर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली। वहीं अब एक और सिंगर और एक्ट्रेस की मौत की खबर सामने आ रही है। 

दरअसल, म्यूज़िकल कॉमेडी टीवी शो ग्ली में एक लेस्बियन चीयरलीडर का रोल प्ले करने वाली 33 साल की सिंगर और एक्ट्रेस नाया रिवेरा की लाश झील में मिली है। सोमवार को दक्षिणी कैलिफोर्निया झील में पुलिस को उनकी लाश मिली है। यह शव उनकी मौत के छह दिन बाद मिली है। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। 

सोशल मीडिया पर लोग दे रहे श्रद्धाजंलि

 नाया रिवेरा संग काम कर चुके एक्टर  जेन लिंच ने उनकी मौत पर अफसोस जाहिर किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'रेस्ट स्वीट, नाया. आप पर किस बात का भार था।' इसके अलावा एफएक्स टेलीविज़न शो पोज़ को प्रोड्यूस करने वाले स्टीवन कैनाल भी सोशल मीडिया के जरिए एक्टर को श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने लिखा, 'उन सभी कहानियों के दिल टूट गए होंगे जो अनकही रह गईं।'

सदमे में परिवार के लोग

रिवेरा कई हॉलिवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और अपनी हिट म्यूज़िकल सीरीज़ 'Glee' को लेकर लोगों के बीच काफी पॉपुलर थीं। नाया रिवेरा की मौत से उनके परिवार वालों को गहरा सदम लगा है। रिवेरा के माता-पिता, योलान्डा और जॉर्ज हैं। इसके साथ ही उनका एक छोटा भाई माइकल और बहन निकेला भी इस खबर के बाद सकते में हैं। 

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन