लाइव न्यूज़ :

'टाइटैनिक' स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो पर लगा गंभीर आरोप, ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेजन के जंगलों की भयानक आग के लिए ठहराया जिम्मेदार

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 2, 2019 12:38 IST

लियोनार्डो डिकैप्रियो ने ब्राजील के राष्ट्रपति द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का खंडन किया है और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबे-चौड़े पोस्ट के जरिए इसका जवाब दिया है।

Open in App

हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो पर ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने काफी गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अमेजन के जंगलों में लगी आग के लिए लियोनार्डो डिकैप्रियो जिम्मेदार हैं। राष्ट्रपति जेयर ने एक वेबकास्ट के दौरान यह दावा किया कि इस साल की शुरुआत में अमेजन वर्षावनों को बर्बाद करने वाली जंगल की आग में गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) का बहुत बड़ा योगदान है।

ब्राजील के राष्ट्रपति का कहना है कि लियोनार्डो डिकैप्रियो ने ऐसे एनजीओ को 5 लाख डॉलर का दान किया है। यानी इस पैसे का हिस्सा उन एनजीओ तक पहुंचे जो अमेजन के जंगल में आग लगाते हैं। राष्ट्रपति जेयर ने आगे कहा कि "लियोनार्डो डिकैप्रियो, आप अमेजन के जंगल को जलाने में सहायता कर रहे हैं, लेकिन मैं यह होने नहीं दूंगा।"

लियोनार्डो डिकैप्रियो ने ब्राजील के राष्ट्रपति द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का खंडन किया। लियोनार्डो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, " "अमेजन के लिए संकट के इस समय में मैं अपनी प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए काम कर रहे ब्राजील के लोगों का समर्थन करता हूं। वे पर्यावरण को बचाने के लिए आवश्यक प्रतिबद्धता और जुनून का एक अद्भुत, गतिशील और विनम्र उदाहरण हैं।"

लियोनार्डो ने आगे लिखा-  "इन अपूरणीय पारिस्थितिकी प्रणालियों का भविष्य दांव पर है और मुझे उनकी रक्षा करने वाले समूहों के साथ खड़े होने पर गर्व है। मैंने कभी ऐसे संगठनों को धन नहीं दिया जो अमेजन के जंगलों को नुकसान पहुंचाए। मैं ब्राजील के स्वदेशी समुदायों, स्थानीय सरकारों, वैज्ञानिकों, शिक्षकों और आम जनता का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हूं, जो सभी ब्राजीलियाई लोगों के भविष्य के लिए अमेजन को सुरक्षित करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।"

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन