लाइव न्यूज़ :

वंदना कटारिया के परिवार पर जातिसूचक टिप्पणी, महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल ने कहा-जो कुछ हुआ, वह बहुत खराब...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2021 16:18 IST

Tokyo Olympics: अर्जेंटीना के खिलाफ सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम के हारने के बाद उनके परिवार के लिये हरिद्वार में उनके घर के बाहर कथित रूप से जातिसूचक टिप्पणी की गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देहम अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिये इतनी कड़ी मेहनत करते हैं।धर्म, जाति के आधार पर भेदभाव करना बंद कीजिए क्योंकि हम इन सभी चीजों से ऊपर काम करते हैं।भारतीय महिला टीम कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में ग्रेट ब्रिटेन से 3-4 से हारकर चौथे स्थान पर रहीं।

Tokyo Olympics: भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने साथी खिलाड़ी वंदना कटारिया के परिवार के लिये की गयी कथित जातिसूचक टिप्पणी की शनिवार को निंदा की और इसे शर्मनाक करार दिया।

वंदना ने ओलंपिक के दौरान चार गोल किये थे लेकिन बुधवार को अर्जेंटीना के खिलाफ सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम के हारने के बाद उनके परिवार के लिये हरिद्वार में उनके घर के बाहर कथित रूप से जातिसूचक टिप्पणी की गयी थी। रानी ने वर्चुअल कांफ्रेंस में कहा, ‘‘जो कुछ हुआ, वह बहुत खराब है। हम अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिये इतनी कड़ी मेहनत करते हैं। इस तरह धर्म, जाति के आधार पर भेदभाव करना बंद कीजिए क्योंकि हम इन सभी चीजों से ऊपर काम करते हैं। ’’

भारतीय महिला टीम कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में ग्रेट ब्रिटेन से 3-4 से हारकर चौथे स्थान पर रहीं। रानी ने कहा, ‘‘हम भारत के विभिन्न हिस्सों से आते हैं, विभिन्न धर्मों के हैं। लेकिन जब हम यहां आते हैं तो हम भारत के लिये काम करते हैं। लोगों का इस तरह का व्यवहार शर्मनाक है। ’’

उन्होंने कहा, ‘लेकिन ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने हमारे पदक नहीं जीतने के बावजूद हमें इतना प्यार दिया। उन्हें इन लोगों से सीख लेनी चाहिए। अगर हम भारत को हॉकी का देश बनाना चाहते हैं तो हमें सभी लोगों की जरूरत है।’ खबरों के अनुसार दो व्यक्तियों ने सेमीफाइनल मैच में हारने के बाद वंदना के रोशनाबाद में स्थित घर के बाहर पटाखे फोड़े और हंसी उड़ाते हुए डांस किया।

जब वंदना के परिवार के कुछ सदस्य आवाज सुनकर बाहर आये तो दो व्यक्ति उन पर जातिसूचक टिप्पणी करते हुए भाग गये। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार उन्होंने कहा कि टीम इसलिये हारी क्योंकि इसमें काफी ज्यादा दलित खिलाड़ी हैं। रानी ने उम्मीद जतायी कि लोग इस घटना से सबक सीखेंगे और भविष्य में इस तरह की चीजें नहीं होंगी। उन्होंने कहा, ‘‘यह बुरी चीज है, ऐसा नहीं होना चाहिए था, शायद वे इससे सीख लेंगे और भविष्य में ऐसा नहीं करेंगे।’  

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020जापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...