लाइव न्यूज़ :

हॉकी में 41 साल बाद ओलंपिक पदक, हरियाणा के खिलाड़ियों को ढाई-ढाई करोड़ इनाम, CM खट्टर का ऐलान

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 5, 2021 16:37 IST

Tokyo Olympics: इनाम राशि के साथ-साथ खेल विभाग में नौकरी और कंसेशनल रेट पर HSVP के प्लॉट देने की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने भारत के कांस्य पदक के प्ले आफ में जर्मनी को 5-4 से हराने के बाद यह घोषणा की। प्रत्येक खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देंगे। पूरा फरीदकोट (पंजाब में) उनका स्वागत करने का इंतजार कर रहा है।

Tokyo Olympics: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीतने पर पंजाब और हरियाणा में जगह-जगह लोगों को जश्न मनाते देखा गया और खिलाड़ियों के परिवारों ने कहा कि उन्होंने देश को गौरवांवित किया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि राज्य के प्रत्येक हॉकी खिलाड़ी को ढाई-ढाई करोड़ इनाम दिया जाएगा। मैं हरियाणा सरकार की तरफ से भारतीय पुरुष हॉकी टीम में शामिल हरियाणा के दोनों खिलाड़ियों को ढाई-ढाई करोड़ रुपये की इनाम राशि के साथ-साथ खेल विभाग में नौकरी और कंसेशनल रेट पर HSVP के प्लॉट देने की घोषणा करता हूँ।

पंजाब सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि वे टोक्यो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम में शामिल राज्य के प्रत्येक खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देंगे। पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने भारत के कांस्य पदक के प्ले आफ में जर्मनी को 5-4 से हराने के बाद यह घोषणा की।

सोढ़ी ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय हॉकी के लिए इस एतिहासिक दिन मुझे यह घोषणा करते हुए खुश है कि (टीम में शामिल) पंजाब के प्रत्येक खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। हम आपकी वापसी का इंतजार करेंगे और ओलंपिक में पदक का जश्न मनाएंगे।’’ कप्तान मनप्रीत सिंह सहित पंजाब के आठ खिलाड़ी भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य हैं। पंजाब के अन्य खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह, रूपिंदर पाल सिंह, हार्दिक सिंह, शमशेर सिंह, दिलप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह और मनदीप सिंह हैं।

सोढ़ी ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि अगर तोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले रही भारतीय हॉकी टीम स्वर्ण पदक जीतती है तो टीम में शामिल राज्य ने प्रत्येक खिलाड़ी को ढाई करोड़ रुपये दिए जाएंगे। भारत ने इससे पहले ओलंपिक में अपना पिछला पदक 1980 मॉस्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक के रूप में जीता था।

सोढ़ी ने कहा कि उन्हें तोक्यो ओलंपिक में पूरी भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन पर गर्व है। सोढ़ी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘यह लुत्फ उठाने और एतिहासिंह कांस्य पदक का जश्न मनाने का समय है। पंजाब का खेल मंत्री होने के नाते यह मेरा काम और गर्व की बात है कि राष्ट्रीय खेल को बढ़ावा और प्रोत्साहन दूं।’’

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘देश के लिए गौरवपूर्ण और एतिहासिक लम्हा। भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रोमांचक मैच में जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीता। 41 साल बाद पोडियम पर जगह बनाना शानदार उपलब्धि और हॉकी का कांस्य पदक सोने के तमगे की तरह है। बधाई हो। ’’ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी टीम को बधाई दी और कहा कि पूरे भारत को प्रतिभावान खिलाड़ियों पर गर्व है।

पंजाब, हरियाणा में भारतीय हॉकी टीम के ओलंपिक पदक का जश्न

भारत ने तोक्यो ओलंपिकमें गुरुवार को कांस्य पदक के प्ले आफ मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों के परिवारों के अलावा आम लोगों विशेषकर युवाओं ने भारत के कांस्य पदक जीतने का जश्न मनाया। कप्तान मनप्रीत कौर की मां मनजीत कौर ने अपने जालंधर में अपने घर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘उसने (मनप्रीत) सुबह फोन किया था और मुझे कहा था कि टीम पदक जीतेगी।’’ मनजीत कौर ने यह मुकाबला टेलीविजन पर देखा और इसे देखने के बाद वह भावुक हो गईं।

उन्होंने कहा कि मनप्रीत ने इतने वर्षों में जो कड़ी मेहनत की उसका फल मिला। अन्य खिलाड़ियों के परिवार वालों ने भी वीडियो फोन कॉल पर उनसे बात की और उन्हें बधाई दी। कइयों ने ‘भंगड़ा’ किया तो कुछ हिंदी फिल्म ‘चक दे इंडिया’ की धुन पर नाचे। खिलाड़ियों के घरों पर सुबह से ही मेहमानों का तांता लगा था और उन्हें मिठाइयां बांटी गई। कुरुक्षेत्र में सुरेंद्र कुमार और सोनीपत के सुमित के घरों पर भी जश्न मनाया गया। सुरेंद्र ने मां ने वीडियो फोन कॉल पर अपने बेटे से बात की और उसे बधाई देते हुए भावुक हो गईं।

गुरजंत सिंह और शमशेर के परिवार वालों ने टीम के कांस्य पदक जीतने के बाद अमृतसर में अपने घरों में जश्न मनाया। एक अन्य खिलाड़ी रुपिंदर पाल सिंह की मां ने कहा कि वे बेल्जियम के खिलाफ सेमीफाइनल में टीम की हार के बाद थोड़े निराश थे लेकिन जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीतने से वे खुश हैं।

रूपिंदर के पता ने कहा कि पूरा फरीदकोट (पंजाब में) उनका स्वागत करने का इंतजार कर रहा है। पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने टीम को बधाई दी। हरियाणा के खेल मंत्री और पूर्व कप्तान संदीप सिंह ने कहा कि टीम श्रेय की हकदार है।

उन्होंने कहा, ‘‘हॉकी खिलाड़ी होने के नाते मुझे पता है कि आज उन्होंने शत प्रतिशत से अधिक दिया। मैं यह कहना चाहूंगा कि भारतीय हॉकी का भविष्य उज्जवल है।’’ पूर्व भारतीय खिलाड़ी गगन अजित सिंह ने कहा कि इस जीत से भारतीय हॉकी को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगले ओलंपिक में सिर्फ तीन साल हैं और टीम को जल्दी तैयारी शुरू करनी चाहिए।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :हरियाणापंजाबटोक्यो ओलंपिक 2020जापानमनोहर लाल खट्टरअमरिंदर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां नहीं हैवान! बेटे समेत 4 बच्चों को बेरहमी से मारा, साइको लेडी किलर ने बताई करतूत; गिरफ्तार

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

भारतधर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र से गूंजा गीता का संदेश, अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान 21000 बच्चों सहित विभिन्न देशों में वैश्विक गीता पाठ

क्रिकेटSyed Mushtaq Ali T20: 52 गेंद, 148 रन, 8 चौके और 16 छक्के?, अभिषेक शर्मा से दहला बंगाल, 12 गेंद में फिफ्टी, मोहम्मद शमी ने 24 गेंद में लुटाए 61 रन

क्राइम अलर्ट48 साल के प्रेमी के साथ 45 वर्षीय मां को आपत्तिजनक स्थिति में देखा?, बेटे राज कुमार ने पत्नी को जगाया और गला घोंटकर हत्या की, लाशों को पिक-अप जीप में रखा और पुलिस थाने पहुंचा

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...