लाइव न्यूज़ :

पूर्व हाकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर का निधन, ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का रहे थे हिस्‍सा

By भाषा | Updated: March 1, 2020 17:32 IST

Open in App
ठळक मुद्देबलबीर सिंह खुल्लर का पंजाब में उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।वह 1968 में ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

पूर्व हाकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर का पंजाब में उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। वह 1968 में ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। उनका बेटा कमलबीर सिंह अमेरिका में बसा है, उन्होंने रविवार को कहा, ‘‘मेरे पिता को मेरे साथ अमेरिका जाना था लेकिन अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और शुक्रवार दोपहर को जालंधर जिले में संसारपुर में हमारे पैतृक निवास पर उनका निधन हो गया। ’’ खुल्लर का दाह संस्कार सोमवार को किया जायेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जायेगा क्योंकि मेरा बेटा और उनका पोता अभी अमेरिका से आया है। मेरी बड़ी बहन कनाडा में रहती है और दूसरी अमेरिका में, वे भी रविवार को पहुंचे हैं। ’’ पंजाब के जालंधर जिले के संसारपुर में जन्में बलबीर ने 1963 में फ्रांस के लियोन में भारत की ओर से पदार्पण किया।

उन्होंने भारतीय टीम में ‘इनसाइड फारवर्ड’ के रूप में प्रतिष्ठा हासिल की और बेल्जियम, इंग्लैंड, नीदरलैंड और पश्चिम जर्मनी जैसे देशों का दौरा किया। बलबीर 1966 में बैंकाक एशियाई खेलों में स्वर्ण और 1968 में मैक्सिको में हुए ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। हाकी इंडिया ने खुल्लर के निधन पर शोक व्यक्त किया जो भारतीय राष्ट्रीय टीम के चयनकर्ता भी रह चुके थे।

हाकी इंडिया ने ट्वीट किया, ‘‘हमें अपने पूर्व हाकी खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता टीम के सदस्य रहे बलबीर सिंह खुल्लर की मौत का दुख है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। इस दुख की घड़ी में हाकी इंडिया की ओर से हमारी प्रार्थनाएं बलबीर सिंह खुल्लर और उनके मित्रों के साथ हैं।’’ 

टॅग्स :हॉकी इंडियापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...