लाइव न्यूज़ :

हॉकी: भारतीय महिला टीम की न्यूजीलैंड दौरे पर शानदार शुरुआत, पहले मैच में दर्ज की 4-0 से जीत

By भाषा | Updated: January 25, 2020 13:01 IST

भारतीय टीम मेजबानों से चार मुकाबलों में आमने-सामने होगी। इसके अलावा भारतीय टीम एक मैच में ब्रिटेन से भिड़ेगी।

Open in App

कप्तान रानी रामपाल के दो गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड डेवलपमेंट टीम पर 4-0 की जीत के साथ ओलंपिक वर्ष का पहला दौरा शुरू किया। रानी के दो गोल के अलावा शर्मिला और नमिता टोप्पो ने गोल किये।

भारतीय टीम गुरुवार को पहुंची और वह मेजबानों से चार मुकाबलों में आमने-सामने होगी। इसके अलावा भारतीय टीम एक मैच में ब्रिटेन से भिड़ेगी।

भारत ने 1-0 की बढ़त बनाने के बाद लगातार पेनल्टी कार्नर हासिल किये लेकिन इन्हें गोल में नहीं बदल सका। युवा शर्मिला ने फिर तीसरे क्वार्टर में बढ़त दोगुनी कर दी और फिर रानी ने चौथे क्वार्टर में अपना दूसरा गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। नमिता टोप्पो ने भारतीय टीम के लिये चौथा गोल दागा।

टॅग्स :इंडियान्यूज़ीलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...