लाइव न्यूज़ :

भारत की मलेशिया पर 6-0 से जीत, मनदीप-गुरसाहिबजीत ने दागे 2-2 गोल

By भाषा | Updated: August 17, 2019 19:33 IST

भारत ने पहले क्वार्टर में दबदबा बनाए रखा। अनुभवी सुनील, मनदीप और गुरसाहिबजीत ने पहले दस मिनट में ही मौके बनाए।

Open in App

मनदीप सिंह और गुरसाहिबजीत सिंह के दो-दो गोल की मदद से भारतीय पुरुष हाकी टीम ने शनिवार को ओलंपिक परीक्षण प्रतियोगिता के अपने शुरुआती मुकाबले में मलेशिया को 6-0 से करारी शिकस्त दी। गुरिंदर सिंह और एसवी सुनील अन्य दो खिलाड़ी थे जिन्होंने गोल करने वालों में अपना नाम लिखवाया।

भारत ने पहले क्वार्टर में दबदबा बनाए रखा। अनुभवी सुनील, मनदीप और गुरसाहिबजीत ने पहले दस मिनट में ही मौके बनाए। भारत को आठवें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे गुरिंदर ने गोल में बदला। दूसरे क्वार्टर में भारत ने लगातार दबाव बनाया और 18वें मिनट में गुरसाहिबजीत ने उसकी बढ़त दोगुनी कर दी।

इस बीच विश्व में 12वें नंबर के मलेशिया ने भी एक दो अच्छे हमले किए लेकिन भारतीय गोलकीपर सूरज करकेरा ने उन्हें नाकाम कर दिया। भारत की तरफ से तीसरा गोल 33वें मिनट में उप कप्तान मनदीप ने जसकरण सिंह के पास पर किया।

अंतिम क्वार्टर में भारतीय टीम ने मलेशिया पर अधिक दबाव बनाया और इन 15 मिनट में तीन गोल दागे। मनदीप ने 46वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया जबकि गुरसाहिब ने 56वें मिनट में टीम का पांचवां और सुनील ने 60वें मिनट में छठा और अंतिम गोल किया। भारत रविवार को विश्व में नंबर आठ न्यूजीलैंड का सामना करेगा।

टॅग्स :ओलंपिकइंडियाटोक्यो ओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...