लाइव न्यूज़ :

भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने बांग्लादेश की सीनियर टीम को अभ्यास मैच में 4-0 से हराया

By भाषा | Updated: June 29, 2018 20:29 IST

भारत की पुरुष जूनियर हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश की सीनियर टीम को पहले अभ्यास मैच में 4-0 से हराया।

Open in App

बेंगलुरु, 29 जून। भारत की पुरुष जूनियर हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश की सीनियर टीम को साई केंद्र में खेले गए पहले अभ्यास मैच में 4-0 से हराया।  जूनियर टीम के जुलाई में बेल्जियम के दौरे पर जाने से पहले अभ्यास के लिए इन मैचों की व्यवस्था की गई है, जबकि बांग्लादेश टूर्नामेंट को एशियाई खेलों के लिए अपने अभ्यास के तौर पर ले रहा है। 

स्ट्राइकर शिलानंद लाकड़ा ने टीम के आक्रमण का नेतृत्व करते हुए पहले क्वार्टर के चौथे मिनट में गोल कर मेहमान टीम को बैक फुट में पहुंचा दिया। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। इसके बाद लाकड़ा ने 17 वें मिनट में एक मैदानी गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी।  (खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

हालांकि बांग्लादेश ने दूसरे एवं तीसरे क्वार्टर में गेंद पर कब्जा बेहतर किया लेकिन गोल नहीं कर पाया। इसके बाद 38 वें मिनट में कप्तान दीप्सन टिर्की ने गोलकर भारत को 3-0 से आगे कर दिया। 

तीन मिनट बाद आभारन सुदेव बेलमग्गा ने एक मैदानी गोल कर भारत को 4-0 से बढ़त दिला दी। हालांकि बांग्लादेश ने आखिरी क्वार्टर में वापसी करने की कोशिश की लेकिन भारतीय टीम ने मजबूत रक्षात्मक पंक्ति के साथ उन्हें गोल करने का मौका नहीं दिया। 

टॅग्स :हॉकी इंडियाबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSupreme Court: बांग्लादेश से गर्भवती महिला और उसके बच्चे को भारत आने की अनुमति, कोर्ट ने मानवीय आधार पर लिया फैसला

भारतभारतीय महिला हॉकी टीमः लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 तक अनुबंध?, आखिर क्यों 1 दिसंबर 2025 को मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

विश्वजमीन घोटाला केसः शेख हसीना को 5, बहन शेख रेहाना को 7 और भांजी ब्रिटिश सांसद ट्यूलिप सिद्दीक को 2 साल की सजा, बांग्लादेश अदालत फैसला

विश्वशेख हसीना को भ्रष्टाचार के तीन मामलों में 21 साल के कारावास की सजा

विश्वसंकट में शेख हसीना को मिलता दिल्ली में सहारा

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...