लाइव न्यूज़ :

FIH Pro League: भारतीय हॉकी टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले से करेगी ओलंपिक तैयारियां शुरू

By भाषा | Updated: January 17, 2020 16:30 IST

FIH Pro League: भारतीय हॉकी टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ एफआईएच मुकाबले से ओलंपिक 2020 की अपनी तैयारियों की शुरुआत करेगी

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय टीम एफआईएच प्रो लीग मुकाबले में नीदरलैंड्स से भिड़ेगीभारतीय टीम इस लीग में मई में जर्मनी और न्यूजीलैंड से खेलेगी

भुवनेश्वर: भारतीय हॉकी टीम दुनिया की तीसरे नंबर की टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ शनिवार को होने वाले एफआईएच प्रो लीग मुकाबले के जरिये तोक्यो ओलंपिक की अपनी तैयारियों की शुरुआत करेगी। भारत ने पिछली बार प्रो लीग नहीं खेला था लेकिन इस बार उसकी शुरुआत 2019 के प्रो लीग और यूरोपीय चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता नीदरलैंड से होगी।

पहला मैच शनिवार को और दूसरा रविवार को यहां कलिंगा स्टेडियम पर खेला जायेगा। दुनिया की शीर्ष टीमों की भागीदारी में ‘अपनी सरजमीं पर और बाहर’ आधार पर खेले जा रहे टूर्नामेंट से भारत की ओलंपिक तैयारी पुख्ता होगी। नीदरलैंड के बाद भारत को आठ और नौ फरवरी को विश्व चैम्पियन बेल्जियम से खेलना है। इसके बाद 22 और 23 फरवरी को आस्ट्रेलिया से मुकाबला होगा।

भारत मई में जर्मनी और न्यूजीलैंड से खेलेगा

भारत इसके बाद जर्मनी (25 और 26 अप्रैल) और ब्रिटेन (दो और तीन मई) में खेलेगा। स्वदेश लौटने पर 23 और 24 मई को न्यूजीलैंड से खेलना है और फिर पांच और छह जून को अर्जेंटीना में खेलना होगा । मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम प्रो लीग राउंड राबिन चरण का आखिरी मैच 13 और 14 जून को स्पेन के खिलाफ खेलेगी। भारत के मुख्य कोच ग्राहम रीड को इस टूर्नामेंट में मिलने वाली चुनौती का बखूबी इल्म है।

नीदरलैंड्स टीम के पूर्व सहायक कोच रहे रीड को पता है कि उसके खिलाफ कैसा प्रदर्शन करना होगा। नीदरलैंड ने 2018 विश्व कप क्वार्टर फाइनल में भारत को 2 . 1 से हराया था। दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मैचों में से भारत ने चार जीते और एक ड्रॉ रहा। रीड ने कहा कि वह इस टूर्नामेंट को ओलंपिक तैयारी की शुरुआत के रूप में देख रहे हैं।

उन्होंने कहा,‘‘दमदार शुरुआत जरूरी है। हमारे पहले तीन मैच दुनिया की शीर्ष तीन टीमों के खिलाफ हैं।’’ उन्होंने कहा,‘‘हम अपना ढांचा दुरूस्त रखने की कोशिश करेंगे। खिलाड़ी अपनी तकनीक को और निखारने उतरेंगे ।’’

भारत को कलिंगा स्टेडियम पर खेलने का फायदा मिलेगा क्योंकि यहां उसने अनगिनत मैच खेले हैं। इसी मैदान पर पिछले साल नवंबर में एफआईएच क्वालीफायर में रूस को 11 . 3 से हराकर भारत ने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया।

नीदरलैंड के कोच मैक्स कालडास ने कहा,‘‘भारत के खिलाफ मैच काफी अहम है। भारत के सामने उसकी धरती पर खेलना काफी कठिन है लेकिन हमें भुवनेश्वर में खेलने में मजा आता है। ओलंपिक से पहले खिलाड़ियों को आजमाने का यह सुनहरा मौका है।’’ भारत अपनी पूरी मजबूत टीम उतारेगा जिसमें मिडफील्डर चिंगलेनसना सिंह और सुमित की वापसी हुई है जो चोट के कारण बाहर थे।

टॅग्स :हॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...