लाइव न्यूज़ :

कॉमनवेल्थ गेम्स: भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित, गोलकीपर सविता की वापसी, रानी होंगी कप्तान

By IANS | Updated: March 14, 2018 15:04 IST

हॉकी इंडिया ने बुधवार को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है।

Open in App

नई दिल्ली, 14 मार्च। हॉकी इंडिया (एचआई) ने बुधवार को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में दिग्गज गोलकीपर सविता की वापसी हुई है। उन्हें उप-कप्तान का कार्यभार सौंपा गया है। 

एचआई की ओर से जारी इस 18 सदस्यीय टीम की कमान रानी रामपाल के हाथों में हैं। उनके नेतृत्व में ही टीम ने दक्षिण कोरिया दौरे पर खेली गई पांच मैचों की सीरीज को 3-1 से जीती थी। 

ऑस्ट्रेलिया में चार अप्रैल से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत को पूल-ए में मलेशिया, वेल्स, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ शामिल किया गया है। भारतीय टीम का पहला मुकाबला पांच अप्रैल को वेल्स से होगा। 

सविता को कोरिया दौरे के लिए आराम दिया गया था। उन्होंने अब टीम में वापसी कर ली है। उनके साथ राजानी एतिमार्पु गोलकीपर की जिम्मेदारी साझा करेंगी।

कोच को टीम से है शानदार प्रदर्शन की उम्मीद

भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह को विश्वास है कि उनकी टीम राष्ट्रमंडल खेलों में कोरियाई दौरे की तरह ही प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि टीम ने कोरिया दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया और उच्च स्तरीय टीम को मात दी। राष्ट्रमंडल खेलों में भी यह टीम उलटफेर करेगी। इसका लक्ष्य पोडियम हासिल करना है।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन

भारतीय महिला टीम ने 2002 में इंग्लैंड में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने फाइनल में मेजबान देश को 3-2 से मात दी थी। इसके बाद, 2006 में आस्ट्रेलिया से फाइनल में मिली हार के कारण भारत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 2010 और 2014 में टीम पांचवां स्थान ही हासिल कर पाई थी। 

कप्तान रानी को आशा है कि उनकी टीम 2002 और 2006 की पदक जीत को फिर से दोहराएगी। 

भारतीय महिला हॉकी टीम : 

गोलकीपर : सविता (उप-कप्तान), राजानी एतामार्पु

डिफेंडर : दीपिका, सुनीता लाकड़ा, दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, सुशीला चानु पुखरंबम

मिडफील्डर : मोनिका, नमिता टोप्पो, निक्की प्रधान, नेहा गोयल, लिलिमा मिंज

फारवर्ड : रानी (कप्तान), वंदना कटारिया, लालेरमसियामी, नवजोत कौर, नवनीत कौर और पूनम रानी। 

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय महिला हॉकी टीमः लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 तक अनुबंध?, आखिर क्यों 1 दिसंबर 2025 को मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

भारतऑपरेशन सिंदूर के बार टकराव जारी, पाकिस्तान ने 28 नवंबर से 28 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप से नाम लिया वापस

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...