लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स: भारत रोमांचक सेमीफाइनल में मलेशया से हारा, अब ब्रॉन्ज के लिए पाकिस्तान से भिड़ंत

By विनीत कुमार | Updated: August 30, 2018 20:40 IST

एक समय भारत जीत की ओर बढ़त दिख रहा था कि तभी 59वें मिनट में गोल ने दोनों टीमों के बराबरी पर ला दिया।

Open in App

जकार्ता, 30 अगस्त:मलेशिया ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एक बेहद रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में हराकर 18वें एशियन गेम्स के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। मलेशिया दूसरी बार एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचा है। भारत पिछली बार 2014 में इंचियोन में हुए एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहा था। हालांकि, इस हार के बाद भारत का लगातार दूसरी बार पुरुष हॉकी में गोल्ड जीतने का सपना टूट गया है।  

मलेशिया ने पेनल्टी शूटआउट और फिर सडन डेथ तक गये रोमांचक मुकाबले में भारत को 7-6 से हराया। इससे पहले निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर थी। निर्धारित समय के दौरान भारत के दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर पर आये। भारत को पूरे मैच में 7 पेनल्टी कॉर्नर मिले जिसमें दो बार उसने मौके को गोल में बदला। 

भारत के लिए पहला गोल 33वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर किया। कुछ ही देर बाद 40वें मिनट में फैजल सारी ने गोल कर मलेशिया को बराबरी पर ला खड़ा किया। हालांकि, भारत को इसी गोल के ठीक बाद एक पेनल्टी कॉर्नर मिला और इस बार वरुण कुमार ने बिना कोई गलती किये गेंद को गोलपोस्ट में डाल कर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी।

एक समय भारत जीत की ओर बढ़त दिख रहा था कि तभी 59वें मिनट में रहीम मोहम्मद ने मलेशिया को मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर एक बार फिर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।

भारत पूल-ए में अपने सभी पांचों मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचा था। पिछले साल इंचियोन में गोल्ड मेडल जीतने वाली पुरुष टीम ने अपने पहले पूल-ए मैच में इंडोनेशिया को 17-0 से हराया था। इसके बाद भारत ने हांगकांग को 26-0 और फिर जापान को 8-0 से मात दी थी। इसके बाद दक्षिण कोरिया के खिलाफ भारत ने 5-3 और फिर श्रीलंका को 20-0 से बड़ी जीत दर्ज की थी।

दूसरी ओर पुरुष हॉकी के एक अन्य सेमीफाइनल में पाकिस्तान को भी जापान से हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में ब्रॉन्ज मेडल के लिए अब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी।

इससे पहले बुधवार को भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में चीन को हराकर 20 साल बाद एशियन गेम्स के फाइनल में जगह पक्की थी। भारत ने सेमीफाइनल में चीन को 1-0 से हराया। महिला हॉकी के फाइनल में भारतीय टीम का सामना जापान से होना है। जापान की टीम कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची है।

टॅग्स :एशियन गेम्सहॉकी इंडियामलेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

कारोबारआतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट, कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं?, भारत और मलेशिया के बीच 11 समझौतों और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर, वीडियो

विश्वPM Modi in Malaysia: अर्थव्यवस्था, रक्षा और व्यापार..., मलेशिया और भारत का संयुक्त बयान जारी; जानें पीएम मोदी और PM इब्राहिम की बातचीत के बारे में

विश्व'भारत जल्द ही मलेशिया में नया दूतावास खोलेगा': कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...