लाइव न्यूज़ :

Asian Games: महिला हॉकी में दूसरा गोल्ड जीतने से चूकी भारतीय टीम, सिल्वर से करना पड़ा संतोष

By सुमित राय | Updated: August 31, 2018 20:24 IST

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम को फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

Open in App

जकार्ता, 31 अगस्त। इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम को फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। फाइनल मुकाबले में जापान ने भारत को 2-1 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया और भारतीय महिला टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इससे पहले  भारतीय पुरुष टीम सेमीफाइनल में मलेशिया के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में हार गई थी।

जापान के लिए शिहोरी ओइकावा ने 11वें और मोतोमी कावामुरा ने 44वें मिनट में गोल किए। वहीं भारतीय टीम के लिए नेहा गोयल ने 25वें मिनट में एकमात्र गोल किया। इस हार के साथ ही भारतीय महिला टीम एशियाई खेलों में 36 साल बाद दूसरा स्वर्ण पदक जीतने से चूक गईं।

इस हार के साथ ही भारतीय महिला टीम को साल 2020 में खेले जाने वाले टोक्यो ओलंपिक का टिकट भी गंवाना पड़ा। टोक्यो ओलम्पिक खेलने के लिए भारतीय टीम को अब क्वालिफाईंग मैच खेलने होंगे।

साल 1982 में दिल्ली में खेले गए नौवें एशियन गेम्स में पहली बार महिला हॉकी को शामिल किया गया था और पहली ही बार में भारतीय महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड पर कब्जा किया था। इसके बाद भारतीय महिलाओं ने एशियन गेम्स में एक बार सिल्वर और दो बार ब्रॉन्ज अपने नाम किया, लेकिन गोल्ड पर कब्जा करने में नाकाम रहीं।

भारतीय महिला टीम ने चीन के खिलाफ हुए एक रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में 1-0 की जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले भारत ने इस टूर्नामेंट के ग्रुप स्तर के मुकाबलों में इंडोनेशिया (8-0), कजाकिस्तान (21-0), दक्षिण कोरिया (4-1) और थाईलैंड (5-0) को करारी शिकस्त दी थी। इस बार टीम ने ग्रुप स्तर के अपने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है जिससे हर खिलाड़ी का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है।

टॅग्स :एशियन गेम्सरानी रामपालहॉकीहॉकी इंडियाजापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...