लाइव न्यूज़ :

Zika virus found in mosquito: मच्छरों की प्रजाति में जीका वायरस मिला, कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले में अलर्ट, तेज बुखार वाले मरीजों के रक्त के नमूने की जांच

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 2, 2023 17:37 IST

Zika virus found in mosquito: तेज बुखार वाले मरीजों के रक्त के नमूने जांच के लिए राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजे गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।यह रिपोर्ट 10 दिन पहले आई थी। लोगों में अभी तक इसका कोई मामला सामने नहीं आया है।

Zika virus found in mosquito: कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले में मच्छरों की एक प्रजाति में जीका वायरस मिला है, जिसके बाद तेज बुखार वाले मरीजों के रक्त के नमूने जांच के लिए राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजे गए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार अगस्त में चिक्कबल्लापुर में छह जलाशयों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे और जांच के बाद एडीज एजिप्टी मच्छरों में इस वायरस का पता चला। जिले के तलकयालाबेट्टा से लिए गए मच्छरों के नमूनों में जीका वायरस की पुष्टि होने के बाद, एहतियाती उपाय के तौर पर उस क्षेत्र के पांच किलोमीटर के दायरे में अलर्ट जारी किया गया है ताकि मच्छरों के प्रजनन पर रोक लगाई जा सके।

अधिकारियों ने कहा कि वायरस केवल जलाशय से लिए गए मच्छरों के नमूनों में ही मिले हैं और लोगों में अभी तक इसका कोई मामला सामने नहीं आया है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा कि किसी भी मरीज में जीका वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा, "...यह रिपोर्ट 10 दिन पहले आई थी।

जीका वायरस से लोगों को डरना नहीं चाहिए।" राव ने कहा, "हम स्थिति पर नजर रखेंगे। कुछ लोगों में बुखार और चकत्ते जैसे लक्षण दिख रहे थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कर जांच की गई है। उनके नमूने भेजे गए हैं। उनमें से कुछ को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। वे ठीक हैं।" 

टॅग्स :जीका वायरसकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारतBy-Poll Results Update: 5 राज्य और 7 सीट, बीजेपी खाते में 4, एनसीपी के पास 1 और कांग्रेस ने 2 सीट पर किया कब्जा

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें