लाइव न्यूज़ :

Fit India: भारत में डायबिटीज से 7 करोड़, हृदय रोग से 5 करोड़, मोटापे से 3 करोड़ लोग पीड़ित, कैसे 'फिट' होगा इंडिया'?

By उस्मान | Updated: August 29, 2019 11:40 IST

Fit India Movement 2019: यह कार्यक्रम 4 साल तक चलेगा और साल 2022 तक हेल्दी लाइफस्टाइल बनाने पर ध्यान दिया जाएगा।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'राष्ट्रीय खेल दिवस' के मौके पर दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 'फिट इंडिया कार्यक्रम' (Fit India Movement) की शुरुआत की। इस कार्यक्रम को शुरू करने का उद्देश्य देश के लोगों की सेहत को दुरुस्त करना है। यह कार्यक्रम 4 साल तक चलेगा और साल 2022 तक हेल्दी लाइफस्टाइल बनाने पर ध्यान दिया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू सहित खेल और फिल्मी जगत की विभिन्न हस्तियां मौजूद थीं।  

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि देशभर से लोग फिट इंडिया कार्यक्रम से जुड़ रहे हैं। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हम इस कार्यक्रम को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।

पीएम मोदी ने हाल ही में 'मन की बात' कार्यक्रम में फिट इंडिया कार्यक्रम का जिक्र किया था और लोगों से इस कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की थी। मोदी ने कहा था कि मैं देश को फिट देखना चाहता हूं और लोगों को सेहतमंद रहने के लिए जागरूक करना चाहता हूं और फिट इंडिया के जुड़कर हम इस लक्ष्य को पूरा करेंगे। 

भारत की खराब सेहत से जुड़े कुछ चौकानें वाले आंकड़े

भारत में 5 करोड़ से ज्यादा लोग दिल की बीमारी से पीड़ित 64 फीसदी भारतीय एक्सरसाइज नहीं करते हैं 34 लोग शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं हैंभारत डायबिटीज की राजधानी, देश में 7 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीज का शिकार भारत में हर साल 2.6 लोगों की मौत हाइपरटेंशन की वजह से होती हैदेश में 3 करोड़ से ज्यादा लोग मोटापे से पीड़ित हैंदेश के 31 फीसदी लोगों के पास एक्सरसाइज का समय नहीं एक सर्वे के अनुसार, साल 2025 तक 5 करोड़ लोग मोटापे का शिकार होंगे

टॅग्स :फिटनेस टिप्सनरेंद्र मोदीमेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्सकिरेन रिजिजूडायबिटीज
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

स्वास्थ्य अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत