लाइव न्यूज़ :

अगर आपको रहना है तनाव मुक्त तो चबाया करें च्युइंग गम, रहेंगे स्ट्रेस फ्री मिलेगी चमकदार दांते और रहेगा मुंह बदबू मुक्त, जानें Chewing Gum के फायदे

By आजाद खान | Updated: July 7, 2022 17:46 IST

जानकारों की माने तो च्युइंग गम एक स्ट्रेस दूर करने वाली चीज है जिसका इस्तेमाल कर आप अपने तनाव को खत्म कर सकते है। इससे आपके दांत भी चमकदार और बदबू मुक्त होते है।

Open in App
ठळक मुद्देच्युइंग गम के कारण सेहत को कई फायदे होते है। इससे आपका स्ट्रेस दूर होता है और आप स्ट्रेस फ्री दिखते है। च्युइंग गम के कारण आपके ओरह हेल्थ भी बढ़िया होता है।

Chewing Gum and Mental Stress: कई लोगों को च्युइंग गम चबाना बहुत अच्छा लगता है तो कुछ इसे शौक से चबाते है। नवजवानों में च्युइंग गम काफी फेमस है और आजकल यह फैशन बन गया है। लेकिन क्या आप जानते है कि च्युइंग गम चबाने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं। तो आइए आज के इस पोस्ट में हम च्युइंग गम के बारे में जानेंगे और इसे जबाने से हमें क्या फायदा होता है, यह भी मालूम करेंगे। 

च्युइंग गम चबाने के फायदे (Chewing Gum Eating Benefits)

च्युइंग गम को स्ट्रेस बस्टर भी कहा जाता है। इससे आपके शरीर का तनाव भी दूर होता है। आपको बता दें कि इसमें प्लांट बेस्ड किशमिश, आइल, शक्कर और कई फ्लेवर्स होते हैं, जो शरीर को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाता है। आइए इसके फायदे के बारे में आगे जानते है। 

स्ट्रेस कम करता है च्युइंग गम (Helps to Curb Stress)

ग्रेटिस्ट के अनुसार, च्युइंग गम के इस्तेमाल से स्ट्रेस बहुत हद तक कम होता है, यही कारण है कि खेलते वक्त अधिकतर प्लेयर्स इसे इस्तेमाल करते है। इसके इस्तेमाल से स्ट्रेस दूर होता है औऱ आपको अपने काम पर फोकस करने का मौका मिलता है जो आपके शरीर और काम दोनों के लिए काफी फायदेमंद है। 

इसके इस्तेमाल से आपकी एक्सपीरियंस और मेमोरी दोनों ही अच्छी रहती है। ऐसे ही एक और रिसर्च में यह कहा गया है कि च्युइंग गम मेमोरी से जुड़े ब्रेन के हिस्से को सक्रिय करने में मदद करता है। ऐसे में जिनको कभी भी किसी तरह की चोट लगी हो उन्हें इसको इस्तेमाल करना चाहिए। इससे उनकी दिमाग की नसे एक साथ काम करती है जिससे मेमोरी लॉस में भी सुधार मिलती है। 

ओरल हेल्थ में होता काफी फायदा (Good for Oral Health)

इसके इस्तेमाल से आपके ओरल हेल्थ की समस्या भी दूर हो सकती है। जब आप खाना खाने के बाद शुगर फ्री च्युइंग गम को चबाते है तो इससे आपके मुंह में फंसा खाना निकल जाता है और आपकी अन्य ओरल हेल्थ समस्या भी दूर हो जाती है। इसके इस्तेमाल से मुंह की बदबू भी दूर रहती है और इससे आपके दांत भी चमकीले रहते है। 

इसके उपयोग के समय मुंह में बैक्टीरिया भी कम बनते है जिससे आपको अन्य कोई बीमारी जल्दी नहीं होती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :फिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेMental Health
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब