लाइव न्यूज़ :

सुबह-शाम इस फल के दो-दो पत्ते चबा लेना, शुगर, बीपी, कैंसर का होगा सफाया, नहीं झड़ेंगे बाल

By उस्मान | Updated: January 21, 2020 15:32 IST

इस फल का पेड़ आपको कहीं भी मिल सकता है, बस आपको कुछ पत्ते तोड़कर चबाने हैं या उनकी चाय बनानी है

Open in App

अमरूद एक ऐसा फल है जिसे बहुत कम लोग खाना पसंद करते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि यह सुपर फ्रूट आपकी सेहत को अनगिनत लाभ देता है। यह विटामिन सी, लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट का भंडार है। अमरूद में पोटेशियम ब्लड प्रेशर लेवल को सामान्य करने में मदद करता है। फाइबर से भरपूर यह फल वजन कम करने में भी सहायक होता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमरूद की तरह इसके पत्ते भी सेहत के लिए काफी लाभदायक हैं। ऐसा माना जाता है कि अमरूद की पत्तियां विटामिन सी और फ्लेवोनोइड जैसे क्वेरसेटिन का भंडार हैं। आप अमरूद के पत्तों की चाय बनाकर पी सकते हैं या इन्हें कच्चा भी चबाया जा सकता है। चलिए जानते हैं इनसे आपको और क्या-क्या स्वास्थ्य फायदे होते हैं।

दस्त में फायदेमंद एनडीटीवी की एक रिपोर्अट के अनुसार, अमरूद के पत्तों में स्टैफिलोकोकस ऑरियस बैक्टीरिया के विकास को रोकने की क्षमता होती है, जो दस्त का एक सामान्य कारण है। अमरूद के पत्तों की चाय पीने से पेट दर्द को कम करने, पानी वाले मल को कम करने और दस्त को सही करने में मदद मिल सकती है। 

कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायकअमरूद के पत्ते शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से आपको हार्ट अटैक, स्ट्रोक, मोटापे और दिल से जुड़ीं कई गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक कई देशों में डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए लोग अमरूद के पत्तों की चाय पीते हैं। इसके यौगिक भोजन के बाद ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। यह सुक्रोज और माल्टोज़ के अवशोषण को रोकते हैं। अमरूद की पत्ती की चाय कई अलग-अलग एंजाइमों को रोकती है जो पाचन तंत्र में कार्बोहाइड्रेट को ग्लूकोज में बदल देती हैं। 

वजन करते हैं कमअगर तमाम कोशिशों के बावजूद आपका वजन कम नहीं हो रहा है, तो आपके लिए इससे बेहतर विकल्प नहीं है। अमरूद के पत्तों की चाय कॉम्पलेक्स कार्ब्स को शुगर में बदलने से रोकती हैं, जिससे तेजी से वजन कम होता है। लाभ पाने के लिए नियमित रूप से अमरूद की चाय या जूस पिएं।

कैंसर से बचाने में सहायकअमरूद की पत्तियां कैंसर के खतरे को कम कर सकती हैं। विशेष रूप से ब्रेस्ट, प्रोस्टेट और ओरल कैंसर को। इसका कारण यह है कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपीन की उच्च मात्रा होती है। विभिन्न अध्ययनों से पता चला है कि लाइकोपीन कैंसर के खतरे को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

बालों के झड़ने से बचाने में मददगारअगर आप बालों के झड़ने से परेशान हैं, तो अमरूद की पत्तियां आपके बालों से वरदान साबित हो सकती हैं। अमरूद की पत्तियों को उबालकर सिर पर मसाज करने से आपको लाभ हो सकता है। अमरूद एंटीऑक्सिडेंट में समृद्ध है जो बालों के विकास के लिए मददगार है।

दांत का दर्द होगा दूरअमरूद के पत्तों में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिस वजह से यह ओरल हेल्थ को बनाए रखने में मदद करते हैं। एंटी बैक्टीरियल गुणों की वजह से अमरूद की पत्ती दांत दर्द, सूजे हुए मसूड़ों और ओरल अल्सर के लिए एक शानदार घरेलू उपचार के रूप में काम करती है। आप इन समस्याओं को ठीक करने के लिए पत्तियों को चबा सकते हैं। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेडाइट टिप्सकैंसरडायबिटीज
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यबिना भूखे रहे कम होगा वजन, एक्सपर्ट ने बताए असरदार फूड्स

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?

स्वास्थ्यसामान्य दवाओं के साइड इफेक्ट के रूप में बालों का झड़ना