लाइव न्यूज़ :

एक सप्ताह में डार्क सर्कल कम करने हों तो ट्राई करें ये 5 घरेलू नुस्खे

By गुलनीत कौर | Updated: June 17, 2018 19:32 IST

डार्क सर्कल कम करने के लिए गुलाब जल एक अच्छा घरेलू उपाय है, गुलाब जल का इस्तेमाल स्किन को साफ और फिर से जीवंत करने में मदद करता है।

Open in App

गुलाब जल

डार्क सर्कल कम करने के लिए गुलाब जल एक अच्छा घरेलू उपाय है, गुलाब जल का इस्तेमाल स्किन को साफ और फिर से जीवंत करने में मदद करता है। सबसे पहले 2 बड़े चम्मच गुलाब जल लें और इसमें कुछ मिनट के लिए कॉटन बॉल  को भिगो दें। इसके बाद अपनी आंखें बंद करें और गुलाब जल से भिगे रुई के टुकड़े को अपनी आंखों पर रखें। इसे 15 मिनट तक अपनी आंखो पर रहने दें और फिर नॉर्मल पानी से धो लें। 

खीरा

स्वाद में लाजवाब खीरा डार्क सर्कल कम करने में भी मददगार है, खीरे में एस्ट्रिजेंट गुण होते हैं, जो आसानी से और प्रभावी ढंग से आंखों के नीचे पड़े डार्क सर्कल को ठीक करने में मदद करता है। खीरे के स्लाइस को लगभग 30 मिनट तक फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। फ्रिज से निकालकर आंखों पर कम से कम 20 मिनट के लिए रखें। डार्क सर्कल से छुटकारा पा सकते हैं। 

नींबू

स्किन की लाइट करने के लिए निम्बू का इस्तेमाल किया जा सकता है, रुई के टुकड़े की मदद से अपनी आंखों के नीचे नींबू का रस लगाएं। इसे 10 मिनट तक छोड़ दें और फिर इसे नॉर्मल पानी से धो लें। आप इसे हर दिन दो बार, सुबह और रात में कर सकते हैं। 

दूध

टैनिंग हो या त्वचा पर डेग धब्बे, इन्हें कम करने के लिए दूध का इस्तेमाल करें, डार्क सर्कल को कम करने के लिए भी दूध का इस्तेमाल किया जा सकता है, इसके लिये आपको बस ठंडे दूध की जरूरत है। ठंडे दूध में एक रुई के टुकड़े को डुबो दें और इसे आंखों के नीचे रखें, इसे करीब 15 मिनट तक आंखों पर रहने दें। तेज़ी से और बेहतर परिणामों के लिए दिन में दो या तीन बार इसे कर सकते हैं। आप इस उपाय को जितना ज़्यादा करेंगे, उतनी ही तेज़ी से आपकी आंखों से डार्क सर्कल हटेंगे। 

एलोवेरा जेल

बाजारी आयुर्वेदिक एलोवेरा जेल या फिर एलोवेरा की जड़ से ही जेल को निकालकर इस्तेमाल करें, अपनी आंखों के नीचे एलोवेरा जेल को लगाएं और धीरे-धीरे मालिश करें। फिर इसे 10-15 मिनट तक छोड़ दें। 10 मिनट के बाद, इसे एक कॉटन पैड की मदद से हटा दें।

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्यHantavirus Outbreak: हंतावायरस क्या है? लक्षण, बचाव और WHO की चेतावनी; यहाँ पढ़ें पूरी रिपोर्ट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?