लाइव न्यूज़ :

ज्यादा चाय पीने से हो सकती है आरयन और नींद में कमी! बढ़ सकती है आपकी परेशानी, जानें टी से जुड़े जरूरी टिप्स

By आजाद खान | Updated: July 19, 2023 12:41 IST

शोधकर्ताओं की अगर माने तो जो लोग आयरन और नींद की कमी पहले से ही महसूस कर रहे है उन्हें ज्यादा चाय पीना तुरंत छोड़ना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देज्यादा चाय पीने वालों के लिए एक बुरी खबर है। जो लोग ज्यादा चाय पीते है उन में आरयन और नींद की कमी हो सकती है। ऐसे में उन्हें चाय के सेवन को कम करने की सलाह दी जाती है।

Health News:चाय पीना किसे पसंद नहीं है और लोग बड़े चाव से इसे पीते भी है। कुछ लोग ऐसे है जो दिन में कई बार चाय पी लेते है जो एक खराब आदत है। आमतौर ज्यादा चाय पीने से सेहत पर असर पड़ता है और इससे आपके शरीर में आयरन की कमी भी हो सकती है। यही नहीं इससे आपके रातों का नींद हराम भी हो सकता है। 

"न्यूट्रिएंट्स" पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन मे यह पाया गया है कि जो लोग दिन पर चार कप से ज्यादा चाय पीते है उन लोगों में चाय न पीने वाले के मुकाबले आयरन की कमी देखी गई है। ऐसे में जानकार चाय के सेवन को लेकर क्या कहते है और चाय के अलावा हमें और क्या-क्या ट्राई करना चाहिए, आइए जान लेते है। 

क्या खुलासा हुआ है

अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने यह पाया कि चाय में मौजूद टैनिन नामक यौगिक जो आपके खाने से आयरन के अवशोषण में बाधा डाल सकता है। यही नहीं उन्होंने यह भी पाया कि चाय तनाव हार्मोन कोर्टिसोल के स्तर को बढ़ाकर नींद में खलल डाल सकती है। टैनिन आपके शरीर में थकान और कमजोरी भी पैदा करता है। 

चाय कम पीने की सलाह देते है शोधकर्ता

शोधकर्ताओं की अगर माने तो लोगों को उनके चाय की खपत की मात्रा को कम करना चाहिए ताकि उन्हें यह समस्या न हो। अगर लोग पहले से ही अपने शरीर में आयरन और नींद की कमी जैसी समस्या से परेशान है तो उन्हें चाय को तुरंत छोड़ना चाहिए। 

यही नहीं लोगों को चाय के अलावा कुछ और विकल्प को भी तलाश करने की सलाह जाती है। 

 (Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इस आलेख में बताए गए तरीकों, सुझावों और विधियों का उपयोग करने से पहले कृपया एक चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।)

टॅग्स :डाइट टिप्सचायहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब