लाइव न्यूज़ :

मानसून में होता है वैजाइनल यीस्ट इन्फेक्शन का ज्यादा खतरा, ऐसे रखें ख्याल

By उस्मान | Updated: July 4, 2018 08:43 IST

बरसात के मौसम में उमस और नमी ज्यादा होती है, जिसकी वजह से फंगल और बैक्टीरिया का प्रकोप बढ़ जाता है।

Open in App

मानसून का मौसम गर्मी से राहत देने के साथ कई सारे इंफेक्‍शन और बीमारियों को भी साथ लेकर आता है। इस मौसम में ह्यूमिडिटी और नमी की वजह से कई समस्‍याएं हो सकती है, इनमें से एक है महिलाओं में होने वाला वैजाइनल यीस्ट इंफेक्‍शन। ऐसे में महिलाओं को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। इस मौसम में उन्‍हें अपने प्राइवेट पार्ट की साफ-सफाई का खास ध्‍यान रखना चाह‍िए। बरसात के मौसम में उमस और नमी ज्यादा होती है, जिसकी वजह से फंगल और बैक्टीरिया का प्रकोप बढ़ जाता है। इस दौरान आपको यीस्ट इन्फेक्शन से बचने के लिए इन उपायों पर काम करना चाहिए। 

1) साफ-सफाई का रखें ध्यान

आपको योनि की सफाई पर खास ध्यान देना चाहिए। इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। रोजाना स्वच्छता का ध्यान आपको इंफेक्शन से बचा कर रखता है। दिन में दो बार योनि को साफ करने की आदत डालें।

2) अंडरगारमेंट्स का ध्‍यान रखें

मानसून का मौसम हो या गर्मी का हमेशा ध्यान रखें कि जब नमी आपके प्राइवेट पार्ट आसपास बनी रहेगी, तो उतना ही इंफेक्शन का भी डर रहेगा। इसलिए सूती अंडरगारमेंट्स पहनें और इसे आदत में लाए। सूती अंडरगारमेंट नमी को सोख लेते हैं और हवा का संचार आसानी से होता है।

3) सेक्‍स के बाद धोना न भूलें

सेक्स करने के बाद आप अपनी योनि की विशेष साफ-सफाई करें यह इंफेक्शन की संभावना को कम कर देता है। इंटरकोर्स के बाद अगर आप शॉवर लेती है तो ये बहुत अच्‍छी बात है। हर बार साबुन से धोने की जरुरत नहीं है क्‍योंकि इससे ड्राइनेस बढ़ती है।

4) कंडोम का करें उपयोग

कंडोम के प्रयोग से वैजाइना का पीएच लेवन बना रहता है। सेक्स करते समय सुरक्षा का उपयोग हमेशा लाभदायक होता है। यह कई तरह के संक्रमण को फैलने से रोकता है। 

कैंसर, डायबिटीज, तनाव से बचाने के साथ मृत्यु दर का खतरा कम करती हैं लाल रंग की ये सब्जियां

5) प्राइवेट पार्ट को ज्‍यादा न धोयें 

अगर आपको लग रहा है कि इस मौसम में आपको बहुत ज्‍यादा वाइट डिस्‍चार्ज हो रहा है तो अधिक स्‍त्राव से बचने के ल‍िए आपको बार-बार योनि को साफ करने की जरूरत नहीं है। इससे आपको जलन हो सकती है। इसलिए धोने के बजाय टिशू पेपर या किसी साफ सूती कपड़े से साफ करना बेहतर विकल्‍प है।

आपका बॉयफ्रेंड वर्जिन है या नहीं इन 4 तरीकों से लगाएं पता

6) ढ़ीले कपड़े पहनें

योनि को स्‍वस्‍थ और स्‍वच्‍छ रखने के लिए ज्‍यादा टाइट अंगवस्‍त्र न पहनें। आपको चाहिये कि आप खुले व ढ़ीले अंडरगार्मेंट पहनें।

7) खूब पानी पियें

शरीर को डिटॉक्‍स करने के ल‍िए पानी सबसे बढि़या विकल्‍प है। अधिक मात्रा में पानी पीने से आपके शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इसके अलावा इस मौसम में स्विमिंग करने से बचें क्‍योंकि पूल के पानी में बहुत बैक्‍टीरिया हो सकते है। और मानसून में स्विमिंग पूल भी आपको बीमार कर सकता है। अगर आप स्विमिंग करती है तो स्विमिंग के फौरन बाद अपना बाथिंग सूट उतार दें, क्‍योंकि इससे संक्रमण का खतरा होता है।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब