आपका बॉयफ्रेंड वर्जिन है या नहीं इन 4 तरीकों से लगाएं पता

By उस्मान | Published: July 2, 2018 04:19 PM2018-07-02T16:19:19+5:302018-07-02T16:19:19+5:30

वर्जिन लड़के शुरू में या पहली मुलाकात में लड़कियों से बात करने में शर्माते हैं। वो पहली बार में बात करने से घबराएंगे और अच्छे से बात करने में असहज होंगे।

simple tips to check virginity in men | आपका बॉयफ्रेंड वर्जिन है या नहीं इन 4 तरीकों से लगाएं पता

आपका बॉयफ्रेंड वर्जिन है या नहीं इन 4 तरीकों से लगाएं पता

वर्जिनिटी (Virginity) यानी कौमार्य को व्यक्ति के संभोग से जोड़कर देखा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस व्यक्ति ने पहले कभी यौन संबंध नहीं बनाया, तो वो वर्जिन है। सांस्कृतिक रूप से कौमार्य को अविवाहित महिला की निजी पवित्रता के लिए आवश्यक माना जाता है। किसी महिला में वर्जिनिटी पूरी तरह से झिल्ली या हाइमन के सही होने या नहीं होने पर निर्भर करती है। हालांकि एक्सपर्ट मानते हैं कि वर्जिनिटी को हाइमन से जोड़कर देखना गलत है क्योंकि इसके खोने की कई अन्य वजह भी हो सकती हैं। महिलाओं में वर्जिनिटी की जांच के कई उपाय हैं लेकिन पुरुषों के मामले में इसे जांचने का कोई खास तरीका नहीं है। 

अधिकतर लोग सोचते हैं कि सभी पुरुष जीवन में जल्दी ही अपना कौमार्य खो देते हैं, लेकिन कुछ लोग हैं, जो 30 साल तक ऐसा नहीं सोचते हैं। लड़कों की वर्जिनिटी टेस्ट करने का सबसे सरल और सीधा तरीका है- उनसे बात करें। क्योंकि वैसे तो लड़कों की वर्जिनिटी पता करने का कोई एनाटॉमिकल और सेक्सुअल तरीका नहीं होता है। लेकिन इसे आप अपने सिक्स सेंस के जरिये बात कर पता लगा सकते हैं। वर्जिन लड़के शुरू में या पहली मुलाकात में लड़कियों से बात करने में शर्माते हैं। वो पहली बार में बात करने से घबराएंगे और अच्छे से बात करने में असहज होंगे। अगर आप जानना चाहती हैं कि जिस लड़के के साथ आप डेट कर रही हैं, वह वर्जिन है या नहीं तो, इसके कुछ संकेत हैं जिनके जरिए आप अनुमान लगा सकती हैं। हालांकि कई बार अनुमान गलत भी हो सकते हैं। 

1) लड़की से बात करने और छूने में शर्म महसूस करना

कहा जाता है लड़का अगर लड़की को छूने में शर्म महसूस करे, तो समझ लीजिए कि वो पहली बार सेक्स कर रहा है या यह कहा जा सकता है वो वर्जिन है। कई बार लड़के लड़कियों से बात करने में झिझक महसूस करते हैं और शर्म से लाल हो जाते हैं। तो अगर आपके छूने से आपका दोस्त या ब्वॉयफ्रैंड असहज हो जाता है तो समझ जाइए कि वो वर्जिन है।

सिर्फ मर्दाना ताकत ही नहीं बढ़ाती, कैंसर, मोटापा, हार्ट अटैक से भी बचाती है यह हरी सब्जी

2) यौन संबंध के दौरान जल्दबाजी

यौन संबंध के दौरान फोरप्ले में समय बर्बाद ना करना वर्जिनिटी का एक संकेत है। इसका परिणाम यह होता है कि आपकी पार्टनर को ऑर्गेज्म का एहसास नहीं हो पाता है। दूसरी ओर जो लड़के अपनी वर्जिनिटी खो चुके हैं वो फोरप्ले में ज्यादा समय लगाते हैं। इसके अलावा वर्जिन लड़के पहली बार किस करने में शर्माते हैं और अपनी आंखें बंद रखते हैं। 

3) अच्छा किसर होने का मतलब वर्जिन नहीं होने का संकेत नहीं

अगर आपका बॉयफ्रेंड अच्छा किसर है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि वो वर्जिन ना हो। कई बार वर्जिन लड़के भी अच्छे किसर होते हैं। आजकल एक साथ पढ़ने और काम करने की वजह से अधिकतर लड़के बात करने में नहीं शर्माते। तो इसका मतलब ये नहीं कि वो वर्जिन ना हो। साथ में हमेशा काम करने या पढ़ने के वजह से औपचारिकता टूट जाती है जिससे वर्जिन लड़के भी लड़िकयों से अच्छी तरह से बात कर लेते हैं।  

धीरे-धीरे आपको नपुंसक बना सकते हैं रोजाना के ये 10 काम

4) कंडोम पहनने में परेशानी

हालांकि कई बार जानकार व्यक्ति को भी कंडोम पहनने में परेशानी हो सकती है लेकिन वर्जिन व्यक्ति को यह मालूम नहीं होता है कि कंडोम कैसे पहना जाता है। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि वो इसे लगाने की कला नहीं जानता है।

इस बात का रखें ध्यान

आपको बता दें कि पुरुषों की वर्जिनिटी के लिए कोई टेस्ट नहीं है। इस लेख में दी गई जानकारी केवल संकेत पर आधारित है। इसलिए इस बात का ध्यान रहे कि इससे आपके रिश्ते पर कोई फर्क ना पड़े। उसके अनुभव या वर्जिन होने के आधार पर अंदाजा ना लगाएं। उसके साथ अपनी दोस्ती पर भरोसा रखें। लोग अपने तर्क वितर्क से ही इस बात को मान लेते हैं कि लड़की वर्जिन है या नहीं चाहे वो तर्क सही हो या फिर गलत। 

(फोटो- पिक्साबे) 

Web Title: simple tips to check virginity in men

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे