लाइव न्यूज़ :

शाम 6 बजे के बाद नहीं खाना चाहिए 'स्नैक्स' ? जानें कारण और एक्सपर्ट्स की सलाह

By आजाद खान | Updated: July 8, 2023 13:51 IST

जानकारों की अगर माने तो आमतौर स्नैक्स खाना सेहत के लिए सही नहीं है। इससे लोगों को कई तरह की समस्या भी हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देस्नैक्स खाने को लेकर एक नई बात सामने आई है। जानकार शाम छह बजे के बाद स्नैक्स खाने से मना करते है। यही नहीं वे रात में नौ बजे के बाद भी स्नैक्स खाने को मना करते है।

Health Tips:  स्नैक्स खाने को लेकर एक नई बात सामने आई है। जानकार कहते है कि किसी भी वक्त स्नैक्स खाना सेहत के लिए सही नहीं होता है। इससे शरीर में कई समस्याएं भी हो सकती है। उनके अनुसार, लोगों को स्नैक्स खाने का समय तय करना होगा और कुछ खास टाइम में स्नैक्स खाने से बचना भी होगा। 

ऐसे में आइए जानते है कि जानकार स्नैक्स के खाने को लेकर क्या कहते हैं और हर किसी को किस समय स्नैक्स नहीं खाना चाहिए ताकि इससे शरीर को नुकसान न पहुंचे। आज के इस लेख में हम इस पर चर्चा कर लेते है। 

एक्सपर्ट्स ने क्या कहा है

जानकारों की अगर माने तो गलत समय पर स्नैक्स खाना हेल्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। उनके अनुसार, शाम और रात में स्नैक्स का खाना खाना सेहत के लिए सही नहीं है। 'मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ सारा बेरी ने बताया कि शाम में छह बजे के बाद और रात में नौ बजे के बाद स्नैक्स नहीं खाना चाहिए। उन्होंने इन समय पर स्नैक्स नहीं खाने की सलाह दी है। 

आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि किसी स्नैक्स में जरूरत से ज्यादा नमक और ऑयल होते है और इन स्नैक्स को प्रोसेस्ड करके तैयार किया जाता है। ऐसे में इससे पहले कई अध्ययनों में यह साफ हो गया है कि प्रोसेस्ड फूड सेहत पर बुरा असर डालते है और इससे लोगों को परहेज करना चाहिए। 

फूड क्रेविंग पर क्या खाएं

आज कल लोग टाइम पास करने के लिए टीवी और मोबाइल देखते हुए स्नैक्स खाना काफी पसंद करते है। ऐसे में स्नैक्स के समय अगर आपको फूड क्रेविंग हो तो इस हालत में आप हेल्थी चीजें ही खा सकते है। हेल्थी चीजों में आप फल और सब्जियों के साथ-साथ बिना नमक वाले नट्स और थोड़ी मात्रा में डार्क चॉकलेट का भी सेवन कर सकते है।

ऐसा करने से आपका सेहत ठीक रहता है और आप फिट महसूस करते है। यही नहीं इससे फूड क्रेविंग की समस्या भी दूर हो जाएगी।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें) 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सभोजनफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!