लाइव न्यूज़ :

मर्दाना ताकत बढ़ाने, बिस्तर पर लंबा टिकने के लिए रोजाना खायें बस इतनी दही

By उस्मान | Updated: July 11, 2018 15:46 IST

एक रिसर्च में यह सामने आया कि दही खाने से वजन कम होने के अलावा प्रजनन क्षमता और कामेच्‍छा भी बढ़ती है।  

Open in App

दही खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन्स, कैल्शियम और कई दूसरे मिनरल्स शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। एक अध्ययन में दावा किया गया है कि दही को वजन घटाने के लिए प्रभावी माना जाता है। रिसर्च में यह भी सामने आया कि दही खाने से वजन कम होने के अलावा प्रजनन क्षमता और कामेच्‍छा भी बढ़ती है।   

मेसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी द्वारा चूहों पर किए गए अध्ययन में सामने आया कि जिन चूहों को खाने में वैनिला दही दी जाती थी उनमें कामेच्‍छा में बढ़ोतरी देखी गई थी। शोधकर्ताओं के कहना है कि दही में प्रोबायोटिक्स होता है जो सेक्स क्षमता बढ़ाने में मददगार है। इसके अलावा दही आसानी से पच जाती है और इससे स्वास्थ्य बेहतर रहता है जिस वजह से कॉन्फिडेंस बढ़ता है।

शोधकर्ताओं के अनुसार, सिर्फ इसलिए कि दही खाने से कामेच्‍छा में बढ़ोतरी होती है आपको बहुत ज्यादा दही खाने से बचना चाहिए। आपको सीमित मात्रा में दही का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आपको जंक फूड और फास्ट फूड का कम सेवन करना चाहिए।

दही खाने के अन्य फायदे

अपच से राहत- दही में भुना हुआ पिसा जीरा, नमक और कालीमिर्च डालकर रोजाना खाने से अपच की समस्या से राहत मिलती है और भोजन जल्दी पच जाता है।

 सेक्स परफॉरमेंस 6 घंटे तक बढ़ा सकती है ये चॉकलेट

सिरदर्द से राहत- दही में विभिन्न तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। सिरदर्द से राहत पाने के लिए आपको रोजाना एक कटोरी दही खानी चाहिए। 

वजन कम करने में सहायक- दही में मौजूद कैल्शियम शरीर पर फैट नहीं बढ़ने देता। शरीर पर बढ़ा हुआ फैट कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकता है। इससे आपको हाई बीपी और मोटापे की समस्या हो सकती है। 

साल के इस 'खास' सीजन में करेंगे सेक्स तो बच्चा नहीं होगा मोटापे का शिकार

हड्डियां होती हैं मजबूत- विटामिन ए, डी, और बी-12 से युक्त एक कटोरी दही में 100 ग्राम फैट और 98 ग्राम कैलोरी है। दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हडि्डयों को मजबूत करता है।

पाचन के लिए बेहतर- हर रोज एक कटोरी दही आपका पाचन बेहतर करती है और एसिडिटी से बचाती है। साथ ही दही से पेट की बहुत सारी परेशानियों को दूर किया जा सकता है।

धीरे-धीरे सेक्स के प्रति दिलचस्पी खत्म कर देती हैं खाने-पीने की ये 15 चीजें

दिल को रखती है स्वस्थ- जंक फूड खाने से आपके दिल पर काफी असर पड़ता है। हर रोज खाने में दही को शामिल करने से आपका दिल मजबूत रहेगा और कई बीमारियों से बचे रहेंगे। दही शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा को भी कम करती है। 

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब