लाइव न्यूज़ :

संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े की संवेदनशील पहल: थैलेसीमिया बच्चों को नि:शुल्क बोन मैरो ट्रांसप्लांट की राह

By मुकेश मिश्रा | Updated: February 24, 2026 17:27 IST

मेदांता फाउंडेशन नई दिल्ली के सहयोग से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) द्वारा आयोजित इस शिविर में इंदौर, उज्जैन व भोपाल संभाग के चिन्हित मरीजों की जांच हुई। 

Open in App

इंदौर: थैलेसीमिया जैसी क्रूर बीमारी से जूझते मध्यप्रदेश के बच्चों को आज नई जीवन आशा मिली। "थैलेसीमिया बाल सेवा योजना" के तहत एमजीएम मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित नि:शुल्क एचएलए टाइपिंग जांच शिविर में संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने न केवल व्यक्तिगत रूप से अवलोकन किया, बल्कि प्रभावित बच्चों व परिजनों से सीधा संवाद कर उनकी पीड़ा को महसूस किया। मेदांता फाउंडेशन नई दिल्ली के सहयोग से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) द्वारा आयोजित इस शिविर में इंदौर, उज्जैन व भोपाल संभाग के चिन्हित मरीजों की जांच हुई। 

डॉ. खाड़े ने मेदांता के सीनियर हिमेटो-ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. सत्यप्रकाश यादव व सीएसआर हेड सुश्री कौसर किदवई से चर्चा कर तत्काल उपचार निर्देश दिए।इस योजना के तहत 14-15 लाख खर्च वाले बोन मैरो ट्रांसप्लांट (बीएमटी) को पूरी तरह नि:शुल्क कर रही है, जो गुरुग्राम मेदांता सेंटर में होगा। इस योजना के तहत पीड़ित बच्चे की  उम्र 12 वर्ष तथा पारिवारिक आय 8 लाख से कम होनी चाहिए।

बोन मैरो ट्रांसप्लांट  के बाद बच्चे को फिर  रक्त चढ़ाने या दवा की जरूरत से नही होती। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी के अनुसार, थैलेसीमिया आनुवंशिक रक्त विकार है—हीमोग्लोबिन की कमी से एनीमिया होता है। इस बीमारी के लक्षणों में थकान, पीलापन, चेहरे की हड्डी विकृति, पेट फूलना, सांस फूलना व धीमी वृद्धि शामिल। बिना इलाज के लिवर-हृदय तक क्षतिग्रस्त हो जाता है।

डॉ. सुदाम खाड़े ने शिविर में संवेदनशीलता पर जोर दिया—"हर बच्चा हमारा भविष्य है, जांच-उपचार में कोई ढिलाई नहीं।" ग्वालियर संभागायुक्त रह चुके डॉ. खाड़े ने जिलेवार चयन व रिपोर्टिंग तेज करने के आदेश दिए। इंदौर संभाग में उनकी सक्रियता—स्वास्थ्य से विकास तक—नई मिसाल बनी। एनएचएम और मेदांता हॉस्पिटल ने पहले चरण में 2000 से अधिक बच्चो बच्चों को लक्ष्य तय किया है।

टॅग्स :इंदौरMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें