लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss Season 13: बोल्ड अदाओं से घायल करेंगी ये 6 हसीनाएं, जानें इनके फिटनेस सीक्रेट्स

By उस्मान | Updated: September 25, 2019 16:58 IST

इस बार बिग बॉस के घर में आरती सिंह, पवित्र पुनिया, माहिका शर्मा, देवोलीना भट्टाचार्जी, मेघना मलिक जैसी हॉट एंड सेक्सी एक्ट्रेस नजर आ सकती हैं, जानें इनके जबरदस्त फिटनेस का राज़

Open in App

छोटे पर्दे का सबसे बड़ा शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) जल्द के प्रदर्शित होने वाला है। इस बार भी 'दबंग 3' (Dabangg 3) अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ही इस शो को होस्ट करेंगे। हालांकि शो की रिलीज डेट (Bigg Boss 13 Release Date) की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन बताया जा रहा है कि ओपनिंग एपिसोड 29 सितंबर को प्रसारित हो सकता है। मजे की बात यह है कि इस बार बिग बॉस और ज्यादा मजेदार होने वाला है। इसका कारण यह है कि इस बार पहली बार घर में 'फीमेल बिग बॉस' की आवाज में भी गूंजेगी। 

इतना ही नहीं, इस बार का सीजन हॉरर थीम के साथ शुरू होगा, जो अपने आप में काफी रोमांचक होगा। इसके लिए दो घोस्ट टीम बनेंगी और आपस में टकराएंगी। सबसे जरूरी जानकारी इस बार का पहला एलिमिनेशन बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान खुद करेंगे। खबरें यह भी है कि इस बार का सीजन बहुत ज्यादा लंबा नहीं होगा।   

इंडिया टुडे की एक खबर के अनुसार, इस बार बिग बॉस में आपको छोटे और बड़े पर्दे की कई दिलकश हसीनाएं (bigg boss 13 contestants name) नजर आने वाली हैं, जो यकीनन अपनी अदाओं से आपका दिल लूट लेंगी। इस बार बिग बॉस में देवोलीना भट्टाचार्जी, रश्मि देसाई, माहिका शर्मा, मेघना मलिक, आरती सिंह और पवित्र पुनिया जैसी कई हॉट एंड सेक्सी मॉडल-एक्ट्रेस दिख सकती हैं। चलिए जानते हैं इन हसीनाओं के फिटनेस सीक्रेट्स। 

आरती सिंह (Aarti Singh)

आरती को आप वारिश, उड़ान, उतरन जैसे कई सीरियल्स में देख चुके हैं। पर्दे पर काफी क्यूट दिखने वाली यह एक्ट्रेस रियल लाइफ में काफी बोल्ड और सेक्सी होने के साथ-साथ हेल्दी और फिट भी है। आरती अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखती है और फिटनेस से जुड़े अपने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। उनके वर्कआउट में स्ट्रेचिंग, योग और रनिंग शामिल है।

पवित्र पुनिया (Pavitra Punia)

एकता कपूर के 'नागिन 3' में नजर आ चुकीं पवित्रा पूनिया अब बिग बॉस में अपनी अदाओं से दर्शकों को दीवाने बनाने के लिए तैयार हैं। पवित्रा को छोटे पर्दे की ब्यूटी क्वीन कहना गलत नहीं होगा। वो जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही हेल्दी और फिट भी हैं। अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए वो रोजाना वर्कआउट करती हैं। उनके फिटनेस रूटीन में जिम वर्कआउट, योग और स्विमिंग शामिल है।

माहिका शर्मा (Mahika Sharma)

टीवी एक्ट्रेस माहिका शर्मा अपनी हॉटनेस की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। बता दें कि माहिका शर्मा 'एफआईआर' और 'रामायण' जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।  इंडस्ट्री में आने के कुछ ही दिनों में महिका ने अपनी अदाओं से दर्शकों को दीवाना कर दिया है। वो अक्सर अपनी हॉट एंड सेक्सी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनके बिकिनी फिगर को देख आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि इस मेंटेन रखने के लिए वो कितनी मेहनत करती हैं।

देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee)

'साथ निभाना साथिया' शो की गोपी बहु यानी देवोलीना भट्टाचार्जी के संस्कारी अवतार को दर्शकों ने काफी पसंद किया जाता है। लेकिन वो रियल लाइफ में काफी सेक्सी और बोल्ड हैं। अपनी सेक्सी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करके वो कई बार ट्रोल हो चुकी हैं। कुछ भी हो उनके जैसा सेक्सी फिगर लाखों लड़कियां पाना चाहती हैं। अपने फिगर को आकर्षक बनाने के लिए रेगुलर जिम जाती हैं और योग करती हैं।

मेघना मलिक (Meghna Malik)

छोटे पर्दे पर 'ना आना इस देश लाडो' सीरियल में अम्मा जी के किरदार के लिए मशहूर 47 की उम्र में भी काफी बोल्ड हैं। वो कई हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। खुद को फिट रखने के लिए योग करती हैं। शूटिंग के दौरान उया अपने घर पर जब भी उन्हें टाइम मिलता है वो योग जरूर करती हैं। इसके अलावा उन्हें वॉल्किंग और रनिंग करना भी अच्छा लगता है। कैलोरी बर्न करने का यह सबसे बेहतर तरीका है।

रश्मि देसाई (Rashami Desai)

उतरन फेम एक्ट्रेस रश्मि देसाई पिछले काफी समय से लाइमलाइट से दूर थी। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वह पिछले काफी समय से स्किन संबंधित बीमारी से जूझ रही थी और इसकी वजह से उनका वजन भी बढ़ गया है। एक समय उनका काफी वजन था लेकिन उन्हें स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन से उन्हें वजन कम करने में मदद मिली।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सलमान खानवीमेन हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सवजन घटाएंदबंग ३ मूवी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

स्वास्थ्यगर्मी में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित? जानिए जोखिम, सावधानियां और सही तरीका

स्वास्थ्यइलाज के अभाव में बदतर न होने पाएं मानसिक रोग

स्वास्थ्य अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास