लाइव न्यूज़ :

पथरी से पीड़ित और पाइल्स पेशेंट को नहीं खाना चाहिए बैंगन, इन लोगों को भी इस सब्जी से करना चाहिए परहेज, जानें Brinjal के नुकसान

By आजाद खान | Updated: March 27, 2023 17:24 IST

जानकारों की माने तो बैंगन हर किसी के लिए अच्छा नहीं है। ऐसे में यह खास कर उन लोगों के लिए तो और भी सही नहीं है जो इसे ज्यादा मात्रा में खाते है। इन लोगों को उनके ज्यादा सेवन के कारण उनके पेट में गड़बड़ी, पेट में दर्द होना, उल्टी, सिरदर्द और खुजली जैसे समस्या भी हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देआमतौर पर अधिकतर बैंगन लोगों को काफी पसंद है। लेकिन यह हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है। ऐसे में कई लोग ऐसे जो इसे खा लें तो उनकी समस्या बढ़ सकती है।

Brinjal Health Loss: तमाम सब्जियों में केवल बैंगन एक ऐसी सब्जी है जिसे बहुत से लोग काफी चाव से खाते है। इसकी सब्जी भी काफी अच्छी होती है और इसका भर्ता तो और भी शानदार होता है कि जो बैंगन को नहीं भी खाता है वह भी अपनी उंगलियों को चाट डालेगा। आमतौर पर बैंगन के कई फायदे है लेकिन जिस तरीके से इसके फायदे होते है उसी तरीके इसके कुछ नुकसान भी है। 

बता दें कि हर किसी के लिए बैंगन लाभकारी साबित नहीं होता है। कई लोग ऐसे है जिन्हें बैंगन खाने से कई तरह की समस्या हो सकती है। ऐसे में आइए जानते है कि बैंगन किन-किन लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है और इसके सेवन से किन लोगों की हालत भी खराब हो सकती है। आइए एक-एक करके जान लेते है। 

ये लोग बैंगन के सेवन से रहें दूर 

जिन लोगों को किडनी में स्टोन यानि पथरी की समस्या है, ऐसे लोगों को बैंगन के सेवन से परहेज करना चाहिए। ऐसे में ये लोग बैंगन खाते है तो इससे इनके शरीर में और भी पथरी हो सकती है। यह नहीं इस तरीके से किडनी में स्टोन होने से किडनी पर असर पड़ता है और इससे आपका किडनी भी डैमेज हो सकता है। बैंगन में ओक्जेलेट नामक एक तत्व पाया जाता है जिससे आपके शरीर में कैल्शियम का अवशोष कम होता है और इससे आपकी हड्डियां कमजोर होने लगती है। 

पाइल्स पेशेंट और आर्थराइटिस रोगियों को करना चाहिए इससे परहेज

पाइल्स पेशेंट और आर्थराइटिस रोगियों को बैंगन से दूरी बनाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ये आपकी परेशानी को और बढ़ा सकता है। यही नहीं कई लोग ऐसे भी है जो बैंगन को ज्यादा खाना पसंद करते है। इन लोगों को ऐसा करने से मना किया जाता है क्योंकि इससे उन्हें पेट की शिकायत हो सकती है। इससे उन्हें उनके पेट में गड़बड़ी, पेट में दर्द होना, उल्टी, सिरदर्द और खुजली जैसे समस्या भी हो सकती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब