लाइव न्यूज़ :

19 से 64 साल के लोग हर रोज करें 25 से 30 मिनट तक स्विमिंग, मिलेगा हार्ट और लंग्स डिजीज के खतरे से राहत, रहेंगे फिट और हेल्दी

By आजाद खान | Updated: July 27, 2022 16:02 IST

एक्सपर्ट्स की माने तो किसी भी शख्स को हफ्ता में कम से कम 150 मिनट तक एक्सरसाइज या स्विमिंग करना चाहिए। इससे उनका हेल्थ अच्छा रहता है।

Open in App
ठळक मुद्देस्विमिंग करने से शरीर को बहुत ही लाभ मिलता है। इससे फिजिकल के साथ-साथ मेंटल हेल्थ में भी लाभ मिलता है। स्विमिंग से कई बीमारियां भी दूर होती है।

Swimming: क्या आप अपने खराब हेल्थ को लेकर बहुत परेशान रहते है या सेहत के ज्यादा ख्याल रखते है, तो ऐसे में आपको स्विमिंग यानी तैराकी ट्राई करना चाहिए। स्विमिंग के कई फायदे है जिससे आपको फिजिकल के साथ-साथ मेंटल हेल्थ में भी लाभ मिलता है। 

स्विमिंग करने से आपके हेल्थ अच्छा रहता है और आप इससे कम बीमार भी पड़ते है। इसलिए हर किसी को स्विमिंग करनी चाहिए। ये सेहत को फायदा ही पहुंचाता है। 

स्विमिंग किसे और कितनी देर करनी चाहिए (Swimming Timing & Age Limits)

मेडिकल न्यूज़ टुडे की की एक रिपोर्ट के मुताबिक, किसी भी शख्स को हफ्ता में कम से कम 150 मिनट तक एक्सरसाइज या स्विमिंग करना चाहिए। इस हिसाब से जो कोई भी करीब 25 से 30 मिनट तक रोज स्विमिंग करता है तो इससे उनके शरीर को बहुत ही लाभ मिलेगा। 

इस तरीके से जो लोग 19 से 64 साल के है, उन्हें हर दिन करीब 25 से 30 तक स्विमिंग करना चाहिए। इससे उनकी बॉडी को अच्छी शेप मिलेगी और उनके मसल्स को भी मजबूती मिलेगी। ऐसा करने से आपका शरीर फिट रह पाएगा जिससे आप बीमारियों से भी बच पाएगें। 

क्या है स्विमिंग के फायदे (Health Benefits Swimming)

स्विमिंग से शरीर को कई लाभ मिलते है। इन में से कुछ जरूरी फायदों को नीचे बताया गया है। आइए एक-एक करके इन फायदों को जानने की कोशिश करते है। 

--जो लोग स्विमिंग करते है उनका फुल बॉडी वर्कआउट हो जाता है जिससे उनका शरीर और मसल्स दोनों को मजबूती मिलती है।     इससे आपके शरीर की स्ट्रेंथ इंप्रूव होती है और वजन भी कंट्रोल में रहता है। --इससे आपका कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम मजबूत होता है। इससे आपका हार्ट, फेफड़े और सर्कुलेटरी सिस्टम ठीक रहता है। --स्विमिंग करने से आपके जॉइंट्स पेन वालों को आराम मिलता है। ऐसे में जो लोग इस बीमारी से परेशान है, उन्हें स्विमिंग को जरूर ट्राई करना चाहिए। --इससे आपके फेफड़े भी ठीक रहते है और इसके कारण अस्थमा वाले मरीजों को भी राहत मिलती है। --स्विमिंग करने से आपको अच्छी नींद भी आती है। जब आप स्विमिंग करते है तो इस दौरान आपका कैलोरी बर्न होता है जिससे आपका वेट भी ठीक रहता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सMental Healthफिटनेस टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब