लाइव न्यूज़ :

हर किसी के लिए पपीता नहीं है फायदेमंद, इन 5 हालातों में करें इस फल से परहेज नहीं तो बढ़ सकती है आपकी परेशानी, जानें इसके फायदे-नुकसान

By आजाद खान | Updated: February 26, 2023 18:18 IST

जानकारों की माने तो आमतौर पर पपीता सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इससे शरीर को फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, नियासिन, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मिलते है। लेकिन जहां एक तरफ इसके फायदे है तो वहीं दूसरी ओर इसके नुकसान भी है।

Open in App
ठळक मुद्देपपीता सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इससे आपकी कई समस्या दूर हो सकती है। लेकिन जहां इसके फायदे है तो वहीं इसके नुकसान भी है।

Papaya Harmful Effects: आमतौर पर पपीता सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, नियासिन, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाई जाती है। यही नहीं पपीते के खाने के कई फायदे है जैसे इससे आपका पेट साफ रहता है और इससे दिल भी मजबूत रहता है। 

लेकिन क्या आप जानते है कि पपीता हर किसी के लिए सही नहीं होता है। एक तरफ यह जहां लोगों को लाभ पहुंचाता है तो वहीं यह दूसरी ओर और लोगों को यह नुकसान भी पहुंचा सकता है। ऐसे में आइए जानते है कि पपीते को कौन-कौन और कब नहीं खा सकता है। 

पपीता के साइड इफेक्ट्स (नुकसान)

1. न खाएं दवा के साथ

एनडीटीवी फूड ने अमेरिकी नेशनल लाइब्रेरी के हवाले से बताया है कि पपीता में ऐसे गुण पाए जाते है जो कुछ दवाईयों के साथ मिलकर आपका खून पतला कर देता है। ऐसे में इस कारण आपके शरीर में ब्लीडिंग भी हो सकती है जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। यही कारण है कि जानकार इससे दूर रहने की सलाह देते है।

2. प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं को इससे बचना चाहिए

जानकारों की माने तो प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं को इससे दूर रहना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कच्चे पपीता में भारी मात्रा में लेटेक्स मौजूद होता है जो गर्भाशय की दीवाल में संकुचन को बढ़ा सकता है। यही नहीं इसमें मौजूद पेपेन महिलाओं के शरीर के कोशिका झिल्लियों को नुकसान पहुंचाता है, यह वहीं कोशिका झिल्लियां है जो भ्रूण में पल रहे बच्चे के विकास के जरूरी माना जाता है। 

3. डाइजेशन की हो सकती है समस्या

जो लोग पपीपा ज्यादा खाते है उन में पाचन की समस्या पैदा हो सकती है। यही नहीं इसमें मौजूद लेटेक्स आपके पेट में दर्द को भी पैदा कर सकता है। इसके अलावा इसके सेवन से आपको डायरिया भी हो सकता है। 

4. लो शुगर करें इससे बचाव

आमतौर पर पपीते का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन इसमें मौजूद गुण के कारण ये आपके ब्लड शुगर को बहुत ही नीचे ला देता है जिससे ऐसे मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। यही कारण है कि डायबिटीज के मरीजों को यह सलाह दी जाती है कि वे बिना डॉक्टर से संपर्क किए हुए इसका सेवन न करें। 

5. एलर्जी की हो सकती है परेशानी

जो लोग पपीते का ज्यादा सेवन कर लेते है, उनमें एलर्जी की समस्या देखी गई है। इसके साथ सूजन, चक्कर, सिरदर्द और स्किन पर रेशेज की भी परेशानी देखी गई है। ऐसे में जिन लोगों को ऐसी समस्या होती है, वे इसके सेवन से दूरी बना लें। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब