लाइव न्यूज़ :

धीरे-धीरे इस मुख्य अंग को खराब कर देती हैं ये 10 चीजें, बढ़ जाता है डायबिटीज, बवासीर का खतरा

By उस्मान | Updated: August 13, 2019 17:12 IST

पैंक्रियाज शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पैंक्रियाज पाचन क्रिया मे मदद करता है, यह खून में शुगर लेवल को कंट्रोल रखने मे भी सहायता करता है। पैंक्रियाज शरीर मे एंजाइम का उत्सर्जन करता है ताकि शरीर में पाचन तंत्र और ऑक्सीजन मे कोई समस्या ना हो।

Open in App

अग्नाश्य या पैंक्रियाज शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पैंक्रियाज पाचन क्रिया मे मदद करता है, यह खून में शुगर लेवल को कंट्रोल रखने मे भी सहायता करता है। पैंक्रियाज शरीर मे एंजाइम का उत्सर्जन करता है ताकि शरीर में पाचन तंत्र और ऑक्सीजन मे कोई समस्या ना हो।

पैनक्रियाज में सूजन हो जाने से यह काम करना बंद कर देता है, उसी को हम पैन्क्रियाटाइटिस (Pancreatitis) कहते है। बता दे कि पैंक्रियाज छोटी आंत के पास होता है। अगर आपका खानपान सही नहीं है, तो इस पर असर पड़ता है।

पैन्क्रियाटाइटिस होने के कारण

पैन्क्रियाटाइटिस​​​​​​​ होने का सबसे आम कारण है शराब का अधिक मात्रा में सेवन है। यह बीमारी जेनेटिक भी हो सकती है तथा रोग प्रतिरोधी क्षमता कम होना भी इसका एक कारण हो सकता है। एक्यूट पैन्क्रियाटाइटिस​​​​​​​ के कई मामलों में पित्त वाहिका में रुकावट भी एक मुख्य कारण है।

पैन्क्रियाटाइटिस​​​​​​​​​​​​​​ होने पर क्या क्या खाएं

अगर आप पैंक्रियाज को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आप प्रोटीन युक्त भोजन का सेवन ज्यादा और वसायुक्त भोजन का सेवन कम करें।  

1) एंटीऑक्‍सीडेंट की मात्रा अपने आहार में बढ़ा लें तथा फलियाँ जो कि प्रोटीन से भरपूर होता हैं उसका सेवन करे ओर डेरी उत्पाद जैसे बादाम का दूध और अलसी का दूध अपने आहार में शामिल करें। इन चीज़ों के सेवन से आपके पैंक्रियाज बेहतर ढंग से कार्य कर पाएगा ।

2) कई शोध में यह बात सामने आई है कि जो व्यक्ति पैन्क्रियाटाइटिस से पीड़ित हैं वह 30% से 40% तक वसे से मिलने वाली कैलोरी ग्रहण कर सकता है यदि उसका स्त्रोत पूर्णतः किसी पौधे या ट्राइग्लिसराइड से है। बाकी सभी लोग 50 ग्राम प्रतिदिन और उससे भी कम वसायुक्त भोजन में बेहतर तरीके से कार्य करते हैं।

3) पालक, ब्लू बैरीज़, चेरी,होल ग्रेन आपके पाचन क्रिया में मदद करेंगे साथ में अंगों को होने वाले नुक़सान से बचाव में सहायता करेंगे। 

4)आपको मीठा खाने का मन हो तो शक्कर वाले आहार के बजाए फल का सेवन करे। अधिक मिठा खाने से डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है।

5) चेरी टमाटर और खीरे का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा ।पैन्क्रियाटाइटिस होने पर क्या क्या परहेज करे

पैन्क्रियाटाइटिस होने पर किन चीजों से परहेज करें

पैन्क्रियाटाइटिस की देखभाल न करने पर अधिक दर्द और परेशानी हो सकती है इससे बचने के लिए खाने में परहेज करने की जरूरत होती है

1) रेड मीट, तला हुआ भोजन ना खाएं।

2) डेरी उत्पाद, मक्खन, मिठाइयाँ शराब इन चीज़ों के सेवन से बचें।

3) कमर्शियल फूड्स जैसे कुकीज़  डोनट्स, आदी से दूरी बनाकर रखें।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यबिना भूखे रहे कम होगा वजन, एक्सपर्ट ने बताए असरदार फूड्स

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?