लाइव न्यूज़ :

रासायनिक उर्वरकों से कैंसर होने की कोई बात सामने नहीं आई :तोमर

By भाषा | Updated: July 2, 2019 15:55 IST

पंजाब की कैंसर रजिस्ट्री के हवाले से कहा है कि राज्य में प्रति एक लाख लोगों के कैंसर के रोगियों की संख्या 100-110 है जो लगभग राष्ट्रीय औसत के समान है।

Open in App

केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि रासायनिक खादों और कीटनाशकों से कैंसर होने की कोई बात अनुसंधानों में सामने नहीं आई है तथा कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने के लिए सरकार अनेक प्रयास कर रही है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने लोकसभा में प्रश्नकाल में कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और अन्य संस्थाओं में लगातार हो रहे अनुसंधानों में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है कि रासायनिक खादों से कैंसर होता है। 

उन्होंने इस संबंध में कांग्रेस के रवनीत सिंह और आम आदमी पार्टी के भगवंत मान के प्रश्नों का उत्तर देते हुए यह बात कही। तोमर ने कहा कि रासायनिक खादों और कीटनाशकों से कैंसर होने की बात अनुसंधान के बाद ही कही जा सकती है, बिना किसी अनुसंधान के केवल भाषणों में ऐसा कह देना ठीक नहीं है। 

उन्होंने कहा कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने पंजाब की कैंसर रजिस्ट्री के हवाले से कहा है कि राज्य में प्रति एक लाख लोगों के कैंसर के रोगियों की संख्या 100-110 है जो लगभग राष्ट्रीय औसत के समान है। तोमर ने लिखित उत्तर में कहा कि पंजाब सरकार ने भी सूचित किया है कि उर्वरत की खपत का पंजाब में कैंसर की बीमारी के प्रसार से कोई संबंध नहीं है। 

उन्होंने कहा कि कीटनाशक और रासायनिक खादें सही मात्रा में, सही समय पर और सही प्रकार से दी जाएं तो इनसे नुकसान नहीं होता। तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार मिट्टी की जांच के लिए किसानों को सॉइल कार्ड भी देती है ताकि किसान अपनी मिट्टी की जांच कराके पता लगा सकें कि उसमें किस हिसाब से खाद और कीटनाशक दिये जा सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना में हिस्सा नहीं लिया है जिसके तहत रोगी कैंसर का भी इलाज करा सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं सदस्यों से आग्रह करता हूं कि वे पंजाब सरकार को आयुष्मान भारत योजना में शामिल होने को कहें।'  

पंजाब से सांसद और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने दावा किया कि उनके संसदीय क्षेत्र भठिंडा में कैंसर निदान और अनुसंधान के लिए एक केंद्र शुरू किया गया था लेकिन मौजूदा राज्य सरकार ने उसे अनुदान देना बंद कर दिया है।

टॅग्स :कैंसरहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?

स्वास्थ्यसामान्य दवाओं के साइड इफेक्ट के रूप में बालों का झड़ना