लाइव न्यूज़ :

अंडे को फ्रिज से सीधे निकाल कर खाना बनाना सेहत के लिए है खतरनाक, हो सकती हैं गंभीर बीमारियां

By आजाद खान | Updated: January 17, 2022 18:59 IST

जानकारों का कहना है कि ठंड के मौसम में अंडा ज्यादा खाना चाहिए। यह आपके शरीर का तापमान काफी कम रखता है।

Open in App
ठळक मुद्देअंडा में मौजूद प्रोटीन, कैल्शियम और कार्ब्स शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं।सर्दी के दिनों में अंडा रोज खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।अंडे को प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है।

Eggs Usage Tips:अंडा लोगों को बहुत पसंद होता है। यह एक ऐसा चीज है जिससे आप किसी भी खाने के साथ मिलाकर खा सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंडा बनाने से पहले उसे फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। जानकार बताते हैं कि जब आप अंडा को फ्रिज में रखते हैं तो इससे उसका स्वाद में फर्क आ जाता है। यही नहीं वे यह भी कहते हैं कि जब आप फ्रिज से तुरंत निकाले अंडे को पकाते है तो वह सही से पकता भी नहीं है। तो आइए समझते हैं कि इस बारे में क्या कहना है ब्रिटेन के नामी शेफ जेम्स मार्टिन का और वे इस बारे में क्या टिप्स देते है। 

क्या कहना है फेमस शेफ जेम्स मार्टिन का

शेफ जेम्स मार्टिन का कहना है कि फ्रिज से तुरंत निकाले हुए अंडे को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे अंडे के स्वाद में बदलाव देखने को मिलता है। यही नहीं ऐसा करने से अंडा सही से पकता भी नहीं है जिसे खाने से गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। इस बात को साबित करने के लिए जेम्स ने एक एक्सपेरिमेंट भी किया है। इस एक्सपेरिमेंट के माध्यम से जेम्स ने अपनी बात को सही साबित किया है।

क्या पाया जेम्स ने एक्सपेरिमेंट में

एक्सपेरिमेंट के लिए जेम्स ने एक बत्तख और एक मुर्गी का अंडा लिया। जेम्स ने बत्तख के अंडे को ऐसे ही बाहर रख दिया और मुर्गी के अंडे को फ्रिज में दो-तीन घंटों के लिए ठंडा कर दिया। इसके बाद जेम्स ने दोनों अंडे को बाहर निकाला और उसे पकाने लगा। पकाने के बाद जेम्स ने देखा कि बत्तख का अंडा सही से पक गया है लेकिन मुर्गी का सही से नहीं पका था। इस एक्सपेरिमेंट से जेम्स ने अपनी बात को सही साबित कर दिया।

क्या कहना है जेम्स का अपने एक्सपेरिमेंट के बाद

अपने एक्सपेरिमेंट के बाद जेम्स का कहना बाहर रखा हुआ अंडा सही और आसानी से पक गया था, लेकिन फ्रिज में रखने कारण मुर्गी का अंडा सही से नहीं पक पाया था। यही नहीं मुर्गी के अंडे में स्वाद भी बदला नजर आ रहा था। इस पर जेम्स का कहना है कि जब हम अंडे को फ्रिज में रख देते हैं तो वह फ्रिज में पहले से मौजूद और चीजों के स्वाद को अपना लेता है। इससे उसका स्वाद बदल जाता है। इसलिए समझदारी यही है कि अंडे बनाने से पहले फ्रिज में न रखे। इससे आपको बहुत बीमारियां भी हो सकती है। 

 

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्सविंटरविंटर फिटनेससर्दियों का खानाअंडा
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यबिना भूखे रहे कम होगा वजन, एक्सपर्ट ने बताए असरदार फूड्स

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?