लाइव न्यूज़ :

बॉडी बनाने के लिए अगर आप भी प्रोटीन खा रहे हैं तो एक बार इसे पढ़ लें

By उस्मान | Updated: July 8, 2018 15:54 IST

बॉडी के लिए कोई भी ज्यादा चीज सही नहीं होती है और इसमें प्रोटीन भी शामिल है। आपकी बॉडी को कोई भी चीज उतनी मात्रा में चाहिए जितनी उसे जरूरत है।

Open in App

जिम जाने वालों को व्हे प्रोटीन शब्द सुनने में अच्छा लगता है। क्योंकि उन्हें लगता है कि प्रोटीन खाने से उनकी मसल्स बनती हैं। खैर केवल पुरुष ही नहीं महिलाएं भी प्रोटीन शेक लेती हैं। लेकिन व्हे प्रोटीन से एक परफेक्ट बॉडी कैसे बन सकती है, इस सवाल का जवाब शायद ही किसी को पता हो। फिटनेस एक्सपर्ट इमरान खान आपको व्हे प्रोटीन से जुड़े कुछ मिथक और उनका सच बता रहे हैं।  

मसल्स बनाने के लिए व्हे प्रोटीन पर्याप्त है

बॉडी के लिए कोई भी ज्यादा चीज सही नहीं होती है और इसमें प्रोटीन भी शामिल है। आपकी बॉडी को कोई भी चीज उतनी मात्रा में चाहिए जितनी उसे जरूरत है। शरीर के स्वस्थ होने पर प्रोटीन टूटता और अवशोषित होता है। अधिकतर प्रोटीन शरीर में खो जाते हैं और अमीनों एसिड में टूटे बिना टूटे ही बाहर निकल जाते हैं। इसके अलावा, प्रोटीन का अवशोषण आवश्यक है। यदि आपका पेट स्वस्थ नहीं है, तो इससे ह प्रोटीन का समावेश रुक सकता है। 

रेड बिकिनी में सुपर हॉट लग रही हैं शाहरुख की बेटी सुहाना, ऐसे बनाया स्लिम-सेक्सी फिगर

व्हे प्रोटीन से वजन कम होता है आप युवा दिखते हैं

एक्स्ट्रा प्रोटीन खाने से वजन कम नहीं होता है। यह मसल्स बनाने में हेल्प नहीं करता है। बेहतर बॉडी के लिए संतुलित पोषण, सही एक्सरसाइज, मात्रा और गुणवत्ता और अच्छी नींद जरूरी है। एक्स्ट्रा प्रोटीन से आप युवा नहीं बन सकते हैं।  याद रखें अतिरिक्त प्रोटीन की खपत आपके जोड़ों को मुश्किल नहीं बनाती, व्यायाम करता है। 

पहली बार जिम जाने वाले इन 8 गलतियों से बचें वरना कभी नहीं मिलेगा मनचाहा फिगर

वेजीटेरियन लोगों को व्हे प्रोटीन की जरूरत होती है, जिससे उन्हें प्रोटीन की कमी नहीं होगी पहली बात वेजीटेरियन लोगों को प्रोटीन की कमी होना असंभव है। हालांकि आप जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड कम खाएं। कई ऐसे वेजीटेरियन खिलाड़ी हैं जिन्होंने गोल्ड जीता है और उनकी अच्छी मसल्स है। बॉडी खाने से खुद प्रोटीन बना लेती है। आप कुछ भी खाते हैं तो बॉडी सबसे पहले उन्हें अमीनो एसिड में तोड़ती है और फिर प्रोटीन के लिए उसका उपयोग किया जाता है। सही मायने में आप कितना प्रोटीन खाते हैं यह जरूरी नहीं है, जरूरी यह है कि खाने में कितना अमीनो एसिड है। अमीनो एसिड 23 प्रकार के हैं, जिनमें से 15 आपका शरीर उत्पादन कर सकता है। अन्य आठ को एसेंशियल अमीनो एसिड कहा जाता है, जो डायट से मिलते हैं। नियमित रूप से किसी भी फल, नट्स, सब्जियां, बीज और स्प्राउट खाने से आपको अमीनो एसिड मिलते हैं जो शरीर के लिए प्रोटीन बनाने के लिए जरूरी हैं।

कभी 'मरियल' दिखने वाला यह बंदा आज है बॉलीवुड का 'खिलजी', जानिए रणवीर सिंह की फौलादी बॉडी का राज़ 

मसल्स बनाने के लिए प्रोटीन सप्लीमेंट्स जरूरी हैं

बॉडी एक समय में 13-16 ग्राम से अधिक प्रोटीन अवशोषित नहीं कर सकती है। इसलिए 35-50 ग्राम प्रोटीन देने का सभी प्रोटीन कंपनियों का दावा बकवास है। वैसे आपको नैचुरल फूड्स से पर्याप्त प्रोटीन मिलता है। बेशक एथलीट या ट्रेनिंग करने के लिए आपको एक्स्ट्रा प्रोटीन की जरूरत हो सकती है। बेहतर बॉडी के लिए बॉडी को हर चीज सही मात्रा में चाहिए। केले, बीन्स, गोभी, गाजर, फूलगोभी, मक्का, खीरे, सूरजमुखी, कद्दू के बीज, मीठे आलू, टमाटर, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, ओकरा, मटर, और आलू जैसे खाद्य पदार्थों में आपको सभी आवश्यक आठ अमीनो एसिड होते हैं। यहां तक कि मीट भी प्रोटीन का बेहतर स्रोत है।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :फिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब