लाइव न्यूज़ :

चीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2026 17:26 IST

गत पिछले 11 वर्षों में ‘जल संचय अभियान’ के तहत देश भर में लगभग 50 लाख कृत्रिम जल संग्रह संरचनाएं बनाई गई हैं और ‘अमृत सरोवर अभियान’ के तहत 70,000 झीलें निर्मित की गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगत 11 वर्षों में 50 लाख कृत्रिम जल संग्रह संरचनाएं और 70,000 झीलें बनाई गईं।जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का समय आ गया है। ‘आवा पानी झोंकी’ मॉडल जमीनी स्तर पर नवाचार का राष्ट्रीय मानक बन गया है।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से चीनी का सेवन कम करने और खाना पकाने के तेल का उपयोग 10 प्रतिशत तक घटाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे छोटे प्रयास लोगों को मोटापे और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से दूर रखेंगे। मोदी ने अपने मासिक रेडियो संबोधन ‘मन की बात’ में कहा कि ‘इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर’ युवराज दुआ के पोस्ट पर कई लोगों ने टिप्पणी की है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री से अपने पिता को चीनी का सेवन कम करने के लिए कहने का अनुरोध किया था। गत 11 वर्षों में 50 लाख कृत्रिम जल संग्रह संरचनाएं और 70,000 झीलें बनाई गईं।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम में कहा कि गत पिछले 11 वर्षों में ‘जल संचय अभियान’ के तहत देश भर में लगभग 50 लाख कृत्रिम जल संग्रह संरचनाएं बनाई गई हैं और ‘अमृत सरोवर अभियान’ के तहत 70,000 झीलें निर्मित की गई हैं। देश के कई हिस्सों में गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ही जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का समय आ गया है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक ‘मन की बात’ कार्यक्रम में ‘ज्ञान भारतम सर्वे’ पर प्रकाश डाला जिसके तहत पुरानी पांडुलिपियों के बारे में जानकारी एकत्र की जाती है। मोदी ने लोगों से आग्रह किया कि अगर उन्हें ऐसे दस्तावेज मिलें तो वे उनकी उचित सत्यापन और संरक्षण के लिए जानकारी साझा करें।

‘मन की बात' में कोरिया के किसानों की तारीफ, मुख्यमंत्री साय बोले : छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कोरिया जिला के किसानों के “प्रेरणादायक” जल संरक्षण प्रयासों का उल्लेख किया जाना राज्य के लिए गर्व की बात है। प्रसारण सुनने के बाद कहा कि ‘आवा पानी झोंकी’ मॉडल जमीनी स्तर पर नवाचार का राष्ट्रीय मानक बन गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नगालैंड की पारंपरिक मोरूंग शिक्षा प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रथा के माध्यम से बच्चों में गणित और विज्ञान जैसे विषयों में रुचि पैदा की जा सकती है। नगालैंड की मोरूंग प्रणाली एक पारंपरिक सामुदायिक शिक्षा मॉडल है, जो सामाजिक, सांस्कृतिक और जीवन कौशल सीखने के केंद्र के रूप में कार्य करता है।

 

टॅग्स :मन की बातनरेंद्र मोदीHealth and Family Welfare Department
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें