लाइव न्यूज़ :

पहले कोरोना महामारी और अब सर्दी-शीतलहर के बीच बढ़ते हार्ट अटैक के मामले, क्या हमें इसे लेकर करना चाहिए चिंता? सुनिए क्या कहते है एक्सपर्ट

By आजाद खान | Updated: January 11, 2023 19:43 IST

डॉक्टर रवि गोडसे के अनुसार, आज कल के बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों को आप किसी एक चीच से नहीं जोड़ कर देख सकते है। उनके अनुसार, हार्ट अटैक आने के कई कारण हो सकते है।

Open in App
ठळक मुद्देपहले कोरोना और अब ठंड के कारण हार्ट अटैक के मामले में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या इसके पीछे यही कारण या कोई और बात है। इस पर पुरी जानकारी लेने के लिए हमारी टीम ने डॉक्टर रवि गोडसे से बात की है।

Heart Attack After Covid:  उत्तर भारत समेत देश के अन्य हिस्सों में बढ़ती ठंड और शीत लहर की खबरों के बीच लोगों में हर्ट अटैक की खबरें ज्यादा सामने आ रही है। ऐसे में इस हर्ट अटैक को लेकर कई दावे किए जा रहे है। एक तरफ जहां कुछ लोग बढ़ती सर्दी और शीत लहर को इसका कारण मान रहे, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो यह दावा कर रहे है कि कोरोना महामारी की असर के बाद दिल के दौरा पड़ने के मामले में बढ़ोतरी हुई है। 

ऐसे में क्या सच में कोरोना के कारण और कोरोना के वैक्सीन लेने के बाद लोगों में यह मामले सामने आ रहे है। इस पर ज्यादा जानकारी लेने के लिए लोकमत हिंदी की टीम ने जाने-माने डॉक्टर रवि गोडसे से संपर्क किया और इस पर जरूरी जानकारी लेने की कोशिश की है। आइए डॉक्टर रवि गोडसे से ही सुनते है कि हार्ट अटैक में कोरोना महामारी और कोरोना वैक्सीन का इस पर कितना असर होता है। 

आज कल के हर्ट अटैक के मामले में क्या बोले डॉक्टर रवि गोडसे

डॉक्टर रवि गोडसे के अनुसार, हाल में ही हार्ट के मामले बढ़े है और इसके पीछे कई कारण है। उनके अनुसार, पहले कोरोना और अब सर्दी के मौसम को लेकर हम काफी डरे हुए है। ऐसे में हम उन खबरों को ज्यादा गौर से पढ़ व सुन रहे है जो हेल्थ से जुड़े है। इन खबरों के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ी है और ऐसे में इस तरह की खबरें भी ज्यादा सामने आ रही है। 

यही नहीं डॉक्टर रवि गोडसे ने माना है कि कोरोना महामारी के बाद दिल के दौरे में इजाफा हुआ है। ऐसे में लोगों के मन में यह भी सवाल उठ रहा है कि उन लोगों ने वैक्सीन लिया है, इस कारण लोगों में दिल के दौरे पड़ने के मामले बढ़े है। इसे डॉ गोडसे ने गलत बताया है और कहा है कि केवल यही कारण नहीं है। 

हाल में ही हार्ट अटैक के क्या है मुख्य कारण 

डॉक्टर रवि गोडसे की माने तो हाल में हो रहे हार्ट अटैक के कई कारण है। इन कारणों में सबसी बड़ी और अहम कारण तनाव है। यही नहीं उनके अनुसार, हमारा एक्सरसाइज न करना भी हमारे दिल के लिए खतरा बन जा रहा है। इन सब के अलावा जिन लोगों को डायबिटीज है या कोई अन्य बीमारी है, उसे कंट्रोल करें, इससे हार्ट अटैक के मामले में कमी आएगी। 

ऐसे में डॉक्टर रवि गोडसे की माने तो लोगों को अपना तनाव कम करना चाहिए और इसके लिए जरूरी कमद भी उठाएं। इसके साथ उन्हें हर रोज एक्सरसाइज करने की भी सलाह दी जाती है। आप इस पर ज्यादा जानकारी लेना चाहते है तो आप डॉक्टर रवि गोडसे का पूरा वीडियो यहां देख सकते है। 

टॅग्स :हार्ट अटैक (दिल का दौरा)Coronaविंटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

ज़रा हटके120 दिन पहले शादी, 10 मिनट से नाच रही थी 22 वर्षीय पत्नी दीपिका, बेहोश होकर गिरी और अस्पताल ले जाते समय मौत, वीडियो

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत