लाइव न्यूज़ :

International condom day 2018: कंडोम पहनने के मामले में ये 6 बड़ी गलतियां कर बैठते हैं लड़के-लड़कियां 

By उस्मान | Published: February 13, 2018 5:03 PM

कंडोम सही तरीके से नहीं पहनने से आपको अनचाही प्रेगनेंसी या यौन संचारित रोगों का खतरा हो सकता है।

Open in App

दुनियाभर में  13 फरवरी को इंटरनेशल कंडोम डे मानाया जाता है। अनचाही प्रेगनेंसी और यौन संचारित रोगों से बचने के लिए कंडोम का इस्तेमाल बहुत जरूरी है। गर्भनिरोधक के रूप में यह सबसे सस्ता और आसान उपाय है। इसका सही तरह इस्तेमाल करने से अनचाही प्रेगनेंसी के खतरे को 98 फीसदी तक रोका जा सकता है। इसके बारे में सही ज्ञान नहीं होने से लोग हमेशा कई बड़ी गलतियां कर बैठते हैं, जिसका खामियाजा उन्हें अनचाही प्रेगनेंसी या यौन संचारित रोगों के रूप में भुगतना पड़ता है।  हम आपको बता रहे हैं कि कंडोम के इस्तेमाल को लेकर लोग क्या-क्या गलतियां करते हैं।  

1) पैकेट को गलत तरीके से फाड़ना 

कुछ लोग कंडोम के पैकेट को दांतों से फाड़ देते हैं। इससे कंडोम कट सकता है। जाहिर है अगर कंडोम में छोटा सा भी छेद हो गया, तो आपको बाद में मुसीबत हो सकती है। 

2) जल्दबाजी में गलत तरीके से पहनना 

कई बार लोग जल्दबाजी में कंडोम को गलत तरीके से पहन लेते हैं और बाद में जब उन्हें एह्साह होता है कि उन्होंने गलत पहना है तो उसे उतारकर दोबारा सही तरह पहनते हैं। ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। क्योंकि कई बार स्पर्म निकलने से पहले वाला जो तरल पदार्थ निकलता है उससे भी प्रेगनेंसी का खतरा होता है।  

3) गलत लुब्रीकेंट्स यूज करना 

कुछ लोग ऑयल बेस्ड लुब्रीकेंट्स जैसे पेट्रोलियम जेली, हैंड लोशन और कोल्ड क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, जो पूरी तरह से गलत तरीका है। इससे कंडोम डैमेज हो सकता है। इसके बजाय आपको ग्लिसरीन या लुब्रीकेटिंग जेली जैसे वाटर बेस्ड चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।  

4) कंडोम की हवा कम नहीं करना 

कंडोम लगाने से पहले आपको इसे थोड़ा दबा लेना चाहिए। इससे इसमें जो थोड़ी हवा होती है वो निकल जाती है। ऐसा नहीं करने से कंडोम के अंदर फटने का खतरा होता है।  

5) कंडोम को अगले हिस्से तक पहनना 

यह गलती अधिकतर लोग करते हैं। आपको बता दें कि कंडोम को कभी भी पूरा नहीं पहनना चाहिए। आपको हमेशा अगले हिस्से को खाली छोड़ना चाहिए। ऐसा नहीं करने से कंडोम के फटने का डर होता है।  

6) देर से उतारना 

कुछ लोग यौन संबंध बनाने के काफी देर तक कंडोम पहनें रखते हैं। आपको इस बड़ी गलती से बचना चाहिए और यौन संबंध के तुरंत बाद कंडोम उतारकर फेंक देना चाहिए। 

टॅग्स :कंडोमस्वास्थ्यमहिलाऔरपुरूषसेक्सलाइफस्टाइल
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यNational Family Planning Programme: गर्भ निरोधकों की खरीद पर रिपोर्ट  भ्रामक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा-परिवार नियोजन कार्यक्रम के लिए 5.88 करोड़ कंडोम खरीदे, जानें मामला

भारतमुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: मध्य प्रदेश में सामूहिक विवाह समारोह में दुल्हनों को बांटे कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियां

ज़रा हटकेकराची एयरपोर्ट: कंडोम के रैपर से बनी प्लेट में ग्राहकों को परोसा जा रहा था खाना, वीडियो वायरल होने पर बंद हुआ फूड स्टोर-लगा जुर्माना

विश्वलॉकडाउन के खत्म होने के बाद चीन में अचानक बढ़े ब्यूटी प्रोडक्ट और कंडोम की मांग, बिक्री में देखी गई जबरदस्त तेजी

स्वास्थ्यपुरुषों के लिए 'गर्भनिरोधक गोलियां'! शोधकर्ताओं ने किया विकसित, रोक देता है शुक्राणु, जानें पूरी डिटेल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यक्या आप भी माइग्रेन से हैं पीड़ित? इन 5 कारणों से होता है ये, जानें इनके बारे में

स्वास्थ्यGreen Tea: जानें ग्रीन टी पीने का सबसे अच्छा तरीका और समय क्या है? इस समय भूलकर भी न करें सेवन

स्वास्थ्यवजन घटाने, ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए खाएं कुंदरू, जानिए इसके अद्भुत फायदों के बारे में

स्वास्थ्यWorld Hypertension Day 2024: हाई ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में आपकी मदद करेंगे ये 7 टिप्स, जानें इनके बारे में

स्वास्थ्यICMR guidelines: रिफाइंड तेल को दोबारा गर्म करना हो सकता है बेहद खतरनाक, कैंसर जैसी बीमारी का खतरा, आईसीएमआर ने किया आगाह