लाइव न्यूज़ :

छींक, नाक से पानी, लाल आंखें, सांस की तकलीफ, सीने में जकड़न जैसी एलर्जी से राहत दिलाएगा ये उपाय

By उस्मान | Updated: December 17, 2018 11:59 IST

सर्दियों में एलर्जी का सबसे अधिक खतरा होता है। छींक आना, नाक बहना और गले व छाती में जमाव इसके लक्षण हैं। एलर्जी आपके इम्युनिटी सिस्टम को कमजोर कर सकती है। आमतौर पर सर्दी खांसी जैसी समस्याएं एक हफ्ते से ज्यादा नहीं टिकती हैं लेकिन एलर्जी आपको महीने या पूरी सर्दी परेशान कर सकती है। इसके अलावा, ठंड और फ्लू में कभी-कभी बुखार और दर्द और पीड़ा होती है, जो आमतौर पर एलर्जी से नहीं होते हैं।

Open in App

सर्दियों में एलर्जी का सबसे अधिक खतरा होता है। छींक आना, नाक बहना और गले व छाती में जमाव इसके लक्षण हैं। एलर्जी आपके इम्युनिटी सिस्टम को कमजोर कर सकती है। आमतौर पर सर्दी खांसी जैसी समस्याएं एक हफ्ते से ज्यादा नहीं टिकती हैं लेकिन एलर्जी आपको महीने या पूरी सर्दी परेशान कर सकती है। इसके अलावा, ठंड और फ्लू में कभी-कभी बुखार और दर्द और पीड़ा होती है, जो आमतौर पर एलर्जी से नहीं होते हैं। 

स्किन एलर्जीसर्दी के मौसम में एक्जिमा, एटोपिक डार्माटाइटिस और कांटेक्ट डार्माटाइटिस जैसी स्किन एलर्जी सामान्य होती है। इस तरह की एलर्जी में खुजली और लालिमा होना आम है। स्किन एलर्जी किसी के संपर्क के तुरंत बाद बाद हो सकती है।

सांस लेने में तकलीफ या घरघराहटइसमें सीने में जकड़न महसूस होने के साथ सांस लेने और खांसी आने पर समस्या होती। यह पालतू जानवरों और घर के अंदर मौजूद धूल से होती है। 

कंजंक्टिवाइटिस आंखें लाल होना, खुजली होना और पानी आना कंजंक्टिवाइटिस के लक्षण हैं। सर्दियों में यह साम समस्या है। यह सर्दियों में एलर्जी के सबसे आम प्रकार में से एक है। इससे आपको खांसी और नाक में पानी आ सकता है।  

एलर्जिक शिनर्सएलर्जिक शिनर्स सर्दियों के मौसम के दौरान होने वाली एलर्जी के प्रकारों में से एक है। इसमें आंखों के नीचे डार्क सर्कल हो जाते हैं। इसका एलर्जी रिएक्शन साइनस के पास ब्लड फ्लो बढ़ने के रूप में नजर आता है। विंटर एलर्जी के बारे में जानना महत्वपूर्ण बातों में से एक है। यह एलर्जी कंजंक्टिवाइटिस के साथ भी जुड़ी है।

धूलअगर आप धूल से होने वाले एलर्जी से पीड़ित हैं, तो आपने नोटिस किया होगा कि सर्दियों में यह समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। घर में धूल को कम करके इस समस्या से बचा जा सकता है। इसके अलावा आपको पालतू जानवरों के संपर्क में आने से बचना चाहिए।  

सर्दियों में एलर्जी के कारणघर के भीतर के एलर्जी के कारणों से बचें जैसे धूल, परफ्यूम, पालतू जानवर के फर और बाल ठंडी हवाओं आदि के संपर्क में न आएं, इसका ध्यान रखना चाहिए। घर में हल्के-फुल्के व्यायाम करें। जितना संभव हो सके, सीढ़ियां चढ़ें, ताकि थोड़ा व्यायाम हो सके। इसके अलावा श्वांस संबंधी व्यायाम जरूर करें।  

सर्दियों में एलर्जी से बचने के उपचार- खूब पानी पीना चाहिए- पर्याप्त आराम करें- गर्म कपड़े पहनकर रहें- आंख और नाक अच्छी तरह ढक कर रखें- सनस्क्रीन और मॉश्चराइजर का त्वचा पर भरपूर इस्तेमाल करें- एलर्जी से बचने के लिए बेडशीट गर्म पानी से साफ करें- दीवारों पर भी फंगल न लगने दें

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेविंटर्स टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब