लाइव न्यूज़ :

पेशाब के समय इन 5 गलतियों से किडनी डैमेज, लिंग-योनि में इन्फेक्शन का खतरा, दूसरी गलती करते हैं सभी लोग

By उस्मान | Updated: June 27, 2019 11:04 IST

कई रिसर्च भी इस बात को मानती हैं कि शौच से जुड़े नियमों का सही तरह पालन नहीं करने से यूटीआई, किडनी, ब्लैडर से जुडी कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

Open in App

हेल्दी और फिट रहने के लिए जिस तरह खानेपीने के नियम होते हैं उसी तरह शौच के भी कुछ कायदे होते हैं। अक्सर देखा गया है कि लोग पेशाब करते समय कई गलतियां करते हैं जिससे कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा हो सकता है। कई रिसर्च भी इस बात को मानती हैं कि शौच से जुड़े नियमों का सही तरह पालन नहीं करने से यूटीआई, किडनी, ब्लैडर से जुडी कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। हम आपको बता रहे हैं कि पेशाब के दौरान आपको किन-किन गलतियों से बचना चाहिए। 

1) गंदे शौचालय का इस्तेमालकिसी भी सूरत में आपको गंदे शौचालय का इस्तेमाल करने से बचन चाहिए। इससे यूरीन इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है। अगर फिर भी किसी कारण वश सार्वजनिक टॉयलेट का इस्तेमाल करना ही पड़े तो उसकी सीट पर पानी डालें। शौच के बाद भी टॉयलेट में पानी डालना न भूलें।  

2) देर तक पेशाब रोकनाअक्सर देखा गया है कि बहुत से लोग कई-कई घंटे तक शौच करने नहीं जाते हैं। जब पेशाब पेशाब लगता है, तो वह काम में बिजी होने के कारण पेशाब को काफी देर तक रोकते हैं। लंबे समय तक ऐसा करने से पित्ताशय में कैंसर होने का खतरा हो सकता है। पेशाब को ज्यादा देर तक रोकने से इसका बुरा असर किडनी पर पड़ता है। लगातार ऐसा करते रहने से आपकी किडनी खराब भी हो सकती है।

3) पेशाब के झाग की अनदेखीपेशाब करते समय अगर आपको लगता है कि नार्मल से अधिक झाग बन रहा है और ऐसा लगातार हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। पेशाब में झाग आना कई तरह कि परेशानियों का सूचक हो सकता है जैसे किडनी खराब होना या यूटीआई। 

4) पेशाब का रंग पीला होनाकभी अगर आपको लगे कि आपके पेशाब का रंग नॉर्मल नहीं है बल्कि पीला या फिर पेशाब गाढ़ा हो रहा है और ये लगातार हो रहा है तो डॉक्टर से अवश्य सलाह लें। हो सकता है कि ये आपको किसी बीमारी की सूचना दे रहा हो।

5) पेशाब से बदबू आना अगर लगातार आपके पेशाब से बहुत अधिक बदबू आ रहा हो तो भी आपको डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए और समय रहते इलाज भी करा लेनी चाहिए। ताकि आप किसी बड़ी परेशानी से खुद को बचाए रख सकें।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्यHantavirus Outbreak: हंतावायरस क्या है? लक्षण, बचाव और WHO की चेतावनी; यहाँ पढ़ें पूरी रिपोर्ट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?