लाइव न्यूज़ :

अपने नाखूनों को देखकर ऐसे जानें आप हैं किस बड़ी बीमारी से पीड़ित

By उस्मान | Updated: July 11, 2018 13:42 IST

कई बार नाखून का कलर और आकार बदलना फेफड़े, दिल और नर्वस सिस्टम की बीमारी का संकेत हो सकता है।

Open in App

कई अध्ययन इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि आपके नाखूनों से आपकी हेल्थ के बारे में पता चल सकता है। कई बार नाखून का कलर और आकार बदलना फेफड़े, दिल और नर्वस सिस्टम की बीमारी का संकेत हो सकता है।   

1) फंगल इन्फेक्शन

मोटे, भंगुर और टेढ़े-मेढ़े नाखून होने का मतलब है कि आप फंगस से पीड़ित है। यह आपके पैर की उंगलियों पर हो सकता है। ऐसा होने पर नंगे पैर न रहें और साफ जूते पहनें।  

2) थायराइड

भंगुर, शुष्क और टेढ़े-मेढ़े नाखून होने का मतलब है कि आप थायराइड से पीड़ित हैं। इससे आपके वजन, लम्बाई और शरीर के तापमान पर असर पड़ सकता है। इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। 

3) एनीमिया

ठंडे हाथ और पैरों के साथ नाखूनों का भंगुर होना एनीमिया का लक्षण हो सकता है। इससे आपको चक्कर आना, कमजोरी, सिरदर्द, अनियमित दिल की धड़कन और सीने में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे बचने के लिए आपको मछली, सेम, लीवर और लीन मीट खाना चाहिए।

4) स्ट्रेस

क्या आप अपने नाखून चबाते रहते हैं? अगर हां, तो आपको बता दें कि आप तनाव या ओसीडी रोग से पीड़ित हैं। ऐसा करने से आपके नाखून भंगुर या खराब हो सकते हैं।  

5) सोरायसिस

टेढ़े-मेढ़े, लाल-पीले नाखूनों का मतलब है कि आप सोरायसिस बीमारी से पीड़ित हैं। इसमें आपके शरीर पर खुजली और लाल धब्बे हो सकते हैं। हालांकि इससे राहत पाने के कई उपचार हैं।

(फोटो- पिक्साबे)  

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्यHantavirus Outbreak: हंतावायरस क्या है? लक्षण, बचाव और WHO की चेतावनी; यहाँ पढ़ें पूरी रिपोर्ट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?