लाइव न्यूज़ :

माइग्रेन सिरदर्द से बचने के लिए किसी भी कीमत पर खायें ये चीजें

By उस्मान | Updated: May 25, 2018 12:53 IST

माइग्रेन से बचने के लिए आपको खाने-पीने का ध्यान रखने के अलावा लाइफस्टाइल को बदलना चाहिए और भागदौड़, टेंशन से दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए। 

Open in App

माइग्रेन एक गंभीर समस्या है। यह समस्या काम के ज्यादा प्रेशर, नींद पूरी नहीं होने और तनाव की वजह से होती है। जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या होती है, उन्हें तेज सिरदर्द होता है। यह सिरदर्द आधे सिर में होता है। यह बार-बार उठने वाला दर्द है, जो कभी-कभी कम और कई बार असहनीय हो जाता है। माइग्रेन होने पर तनाव, बेचैनी और थकान होती है। माइग्रेन से पीड़ित व्यक्ति को कभी भी इसका अटैक पड़ सकता है। इस समस्या का कोई इलाज नहीं है लेकिन इसे कंट्रोल जरूर किया जा सकता है। इससे बचने के लिए आपको खाने-पीने का ध्यान रखने के अलावा लाइफस्टाइल को बदलना चाहिए और भागदौड़, टेंशन से दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए। 

माइग्रेन से बचाने में सहायक है रिबोफ्लेविन

शोधकर्ताओं के अनुसार, रिबोफ्लेविन या विटामिन बी2 से भरपूर चीजें खाने से आपको माइग्रेन के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। यह शरीर के अन्य बी-विटामिन्स के अवशोषण में भी मदद करता है। ये खाने से बॉडी को एनर्जी देने में भी मदद करता है। इसके अलावा ये सेल्स को खराब होने से बचाने में मददगार साबित है। महिलाओं को रोजाना अपनी डाइट में करीब 1.1 मिलीग्राम जबकि पुरुषों को 1.2 मिलीग्राम रिबोफ्लेविन शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करना चाहिए।  

जानिए किन चीजों में कितना रिबोफ्लेविन पाया जाता है

3 औंस कलेजी में 2.9 मिलीग्राम  200 ग्राम दूध में 0.45 मिलीग्राम  200 ग्राम दही में 0.57 मिलीग्राम  3 औंस सैलमन फिश में 0.135 मिलीग्राम

यह भी पढ़ें- सिर्फ सेक्स पावर ही नहीं बढ़ाती, कैंसर और डायबिटीज से भी बचाती है यह हरी सब्जी 

100 ग्राम मशरूम में 0.23 मिलीग्राम  100 ग्राम पालक में 0.21 मिलीग्राम  एक औंस बादाम में 0.323 मिलीग्राम  200 ग्राम सन-ड्राइड टमाटर में 0.285 मिलीग्राम  एक बड़े अंडे में 0.228 मिलीग्राम  

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यबिना भूखे रहे कम होगा वजन, एक्सपर्ट ने बताए असरदार फूड्स

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?