लाइव न्यूज़ :

हेल्दी, फिट और इंटेलिजेंट बच्चे के लिए गर्भावस्था में जरूर खायें ये 8 सब्जियां

By उस्मान | Updated: July 3, 2018 06:42 IST

इनमें महत्‍वपूर्ण पोषक तत्‍व और मिनरल्‍स होते हैं, जो कि उनके और शिशु के बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत जरूरी हैं।

Open in App

गर्भावस्‍था के दौरान महिलाओं को अपनी डाइट का ध्‍यान रखना बेहद जरूरी है। इस दौरान उन्‍हें ताजे फल और सब्जियां खानी चाहिए। क्‍योंकि इनमें महत्‍वपूर्ण पोषक तत्‍व और मिनरल्‍स होते हैं, जो कि उनके और शिशु के बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत जरूरी हैं। आइए जानते हैं कि इस अवस्‍था में कौन-कौन सी सब्जियां खानी चाहिए।  

1) हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, मेथी, सरसों का साग और सलाद कैल्शियम और फोलेट के मुख्‍य स्‍त्रोत हैं। फोलेट से जन्मजात रोगों जैसे स्‍पीनिया बिफिडा (spinia bifida) को रोकने और भ्रूण के तंत्रिका तंत्र के गठन को सही रखने में मदद मिलती है। कैल्शियम से शिशु की हड्डियां मजबूत होती हैं।   

2) टमाटर

विटामिन सी और आयरन के साथ-साथ टमाटर में आवश्‍यक एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जिससे सेल डैमेज और ऑक्सीडेटिव तनाव से बचा जा सकता है। आप इसे सलाद, करी और कच्‍चा भी खा सकते हैं।

3) हरी मटर

इसमें प्रोटीन के अलावा विटामिन के होता है, जिससे हड्डियां स्‍वस्‍थ रहती हैं। प्रोटीन से गर्भावस्‍था के दौरान थकान से लड़ने में मदद मिलती है।

डायबिटीज के मरीजों को रोजाना एक अखरोट खाने से होता है यह फायदा 

4) चुकंदर

इसमें फोलिक एसिड, विटामिन सी और आयरन होता है। ये आपके शरीर के टॉक्सिन को खत्‍म करने में सहायक है। इसे खाने से लीवर भी सही रहता है। 

5) शिमला मिर्च

ये विटामिन सी का भंडार है। एक शिमला मिर्च में 209 ग्राम विटामिन सी होता है। इसका मतलब ये हुआ कि इसके सेवन से गर्भावस्‍था में खून की कमी से बचा जा सकता है। 

कैंसर, डायबिटीज, तनाव से बचाने के साथ मृत्यु दर का खतरा कम करती हैं लाल रंग की ये सब्जियां

6) शकरकंदी

इसमें विटामनि ए, पोटेशियम, फाइबर और आयरन होते हैं। फाइबर से कब्‍ज जैसी समस्‍या खत्‍म होती है। आयरन से भ्रूण में लाल रक्त कोशिकाओं के विकास में मदद मिलती है और ये मां को सुबह की बीमारियों से बचाता है। 

7) फूलगोभी

इसमें कैल्शियम और फोलेट के अलावा फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं। ये सारे तत्‍व मां और बच्‍चे के लिए बेहद ज़रूरी होते हैं।  

खूनी बवासीर को जड़ से खत्म कर देंगे ये छोटे-छोटे पीले रंग के दाने, ऐसे करें इस्तेमाल

8) अवोकेडो

इसमें फाइबर, विटामिन के, फोलेट, पोटेशियम और विटामिन बी-6 होते हैं। ये बच्‍चे के दिगाग और ऊतक के विकास में मदद करता है। 

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब