डायबिटीज के मरीजों को रोजाना एक अखरोट खाने से होता है यह फायदा

By उस्मान | Published: July 2, 2018 04:58 PM2018-07-02T16:58:43+5:302018-07-02T16:58:43+5:30

आईडीएफ के अनुसार भारत में लगभग 7.2 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। अगर आप डायबिटीज के शिकार हैं, तो आपको आज ही से अखरोट खाना शुरू कर देना चाहिए। 

health tips walnut health benefits for diabetes | डायबिटीज के मरीजों को रोजाना एक अखरोट खाने से होता है यह फायदा

डायबिटीज के मरीजों को रोजाना एक अखरोट खाने से होता है यह फायदा

डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है। खराब जीवनशैली के चलते यह बीमारी तेजी से लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रही है। इंडियन डायबिटीज फेडरेशन (आईडीएफ) के अनुसार भारत में लगभग 7.2 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। डायबिटीज के रोगियों को आंखों में दिक्कत, किडनी, लीवर की बीमारी और पैरों में दिक्कत होना आम है। इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। केवल बेहतर जीवनशैली, खानपान और एक्सरसाइज के जरिए ही इसे कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आप डायबिटीज के शिकार हैं, तो आपको आज ही से अखरोट खाना शुरू कर देना चाहिए। एक अध्ययन में दावा किया गया है कि अखरोट खाने वाले वयस्क लोगों में इसका सेवन नहीं करने वालों के मुकाबले टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा कम हो जाता है।

अखरोट खाने से कैसे कम होता है डायबिटीज का खतरा

लॉस ऐंजिलिस स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार, करीब तीन चम्मच के बराबर अखरोट का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज का 47 फीसदी तक कम होता है। उन्होंने बताया कि यह मात्रा उस सलाह के करीब है जिसमें 28 ग्राम या चार चम्मच अखरोट लेने की सिफारिश की गयी है।

कैंसर, डायबिटीज, तनाव से बचाने के साथ मृत्यु दर का खतरा कम करती हैं लाल रंग की ये सब्जियां 

क्या कहती है रिसर्च

यह अध्ययन यहां एक जर्नल में प्रकाशित किया गया जिसमें अमेरिका की जनसंख्या के बड़े वर्ग के नमूने लिये गये थे। यह अध्ययन 18 से 85 वर्ष के बीच आयु वर्ग के 34, 121 लोगों के बीच किया गया। शोधकर्ताओं के अनुसार, यह रिसर्च डायबिटीज के खतरे को कम करने में खानपान की भूमिका के और अधिक प्रमाण प्रस्तुत करता है। उन्होंने बताया कि खाने में अखरोट को शामिल करने और डायबिटीज के खतरे को कम करने के बीच मजबूत संबंध पाया गया है। 

खूनी बवासीर को जड़ से खत्म कर देंगे ये छोटे-छोटे पीले रंग के दाने, ऐसे करें इस्तेमाल

अखरोट खाने के अन्य स्वास्थ्य फायदे

अन्य शोधों से पता चलता है कि अखरोट दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। मानव मस्तिषक के आकार का यह फल वाकई आपके मस्तिष्क के लिए बेहद फायदेमंद है। मौजूद ओमेगा 3 मस्तिष्क की समस्याओं को दूर कर तनाव कम करने में भी सहायक है। नियमित रूप से अखरोट को अपनी डाइट में शामिल कर आप मस्तिष्क को स्वास्थ बनाए रख सकते हैं। त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए अखरोट का तेल बेहतरीन उपाय है। संबंधि‍त स्थान पर इसे लगाने से त्वचा संबंधी समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। इसके अलावा मुंह में छाले, गले की समस्या या खुजली होने पर भी यह फायदेमंद है। फाइबर से भरपूर अखरोट का सेवन पाचन संबंधी समस्याओं में फायदेमंद है। यह कब्जियत को समाप्त कर पेट और आंतों की सफाई के लिए भी मददगार साबित होता है। किडनी स्टोन होने की स्थि‍ति में अखरोट का सेवन फायदेमंद है।

(फोटो- पिक्साबे) 

Web Title: health tips walnut health benefits for diabetes

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे