लाइव न्यूज़ :

Health Tips: आंवले के 10 सेहतमंद फायदे, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 12, 2024 16:35 IST

आंवला, जिसे भारतीय गूसबेरी के नाम से भी जाना जाता है। एक ऐसा फायदेमंद औषधीय पौधा है, जिसका उपयोग सदियों से पारंपरिक आयुर्वेदिक प्रथाओं में किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देआंवला एक ऐसा फल है, जिसे भारतीय गूसबेरी के नाम से भी जाना जाता हैआंवला वह औषधीय पौधा है, जिसका उपयोग सदियों पुरानी आयुर्वेदिक प्रथाओं में किया जाता हैआयुर्वेद कहता है कि कई बीमारियों का इलाज इस गुणकारी आंवला में छुपा हुआ है

Amla Health Benefits: आंवला एक ऐसा फल है, जिसे भारतीय गूसबेरी के नाम से भी जाना जाता है। आंवला एक ऐसा फायदेमंद औषधीय पौधा है, जिसका उपयोग सदियों से पारंपरिक आयुर्वेदिक प्रथाओं में किया जाता है। आंवला एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और खनिज से भरपूर होता है, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देता है। जिसके कारण बीमारियों की रोकथाम में काफी मदद मिलती है। इतना ही आयुर्वेद कहता है कि कई बीमारियों का इलाज भी इस गुणकारी आंवला में छुपा हुआ है।

आंवला अपनी शक्तिशाली उपचार क्षमताओं के अलावा कई पोषण संबंधी लाभों के साथ सबसे पुराने सुपरफूड्स में से एक माना जाता है। इसके सेवन से पाचन में सुधार होता है और पेट में हुई सूजन को कम करने से लेकर यह वजन को घटाने में सहायक साबित होता है।

इतना ही नहीं मुलायम, चमकदार और स्वस्थ बालों और त्वचा को बढ़ावा देने की भी अद्भुत शक्तियां इस आंवले में छुपी हुई है। आयुर्वेद के अनुसार आवंले में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, मैगनीशियम, कैल्शियम, आयरन और पोटैशियम जैसे कई कैमिकल मौजूद होते हैं, जिनसे हमारे शरीर को बहुत लाभ मिलता है।

यही कारण है कि 1000 वर्षों के आयुर्वेद में आंवले से कई दवाएं तैयार की जाती है। आइये यहां पर विस्तार से जानते हैं आंवले के फायदों के बारे में। यदि व्यक्ति बीमार रोजाना आंवले का सेवन करे तो वह आसानी से ठीक हो सकता है क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इसके अलावा आंवला में कुछ फ्लेवोनोइड रसायन भी होते हैं, जो व्यक्ति की याददाश्त के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

आंवले से मधुमेह नियंत्रित होता है

आंवला में घुलनशील फाइबर होते हैं, जो मानव शरीर में आसानी से घुल जाता है। जिसके कारण मानव शरीर ग्लूकोज को कम मात्रा में अवशोषित करता है। यह फाइबर ब्लड ग्लूकोज की वृद्धि को कम करता है और यह टाइप 2 मधुमेह के रोगियों के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है।

आंवला पाचन में सुधार करता है

आंवला एक सुपरफूड है, इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर होते हैं। जिसके कारण मल त्याग में कब्जियत जैसी समस्या नहीं होती है। चूंकि आंवले में विटामिन सी की उच्च मात्रा होती है, इसलिए यह शरीर से अच्छी मात्रा में खनिजों को भी अवशोषित करता है, जिसके कारण पेट सदैव स्वथ्य रहता है।

आंवला बालों की सुंदरता को बढ़ाता है

आंवले में कई ऐसे आयुर्वेदिक गुण हैं, जिससे मनुष्य के बालों की सुंदरता बढ़ती है। आयरन और एंटीऑक्सीडेंट के कारण इसका उपयोग कई शैंपू और कंडीशनर में किया जाता है। इसके अलावा, विटामिन सी के कारण आंवला बालों को जड़ों को मजबूत करके उनके झड़ने को रोकता है। इसके अलावा आंवला बालों के रंग को बनाए रखने में भी मदद करता है और इसके जीवाणुरोधी गुण रूसी से लड़ते हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सभोजन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

भारतPetrol, Diesel Prices Hiked: ईंधन के बढ़ते दामों का सीधा असर अब किचन के बजट पर? जानें फ्यूल रेट बढ़ने से क्या-क्या होगा महंगा

भारतJammu-Kashmir: ईद की तैयारियों को लेकर सरकार और नॉन-वेज डीलरों में मतभेद

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?