लाइव न्यूज़ :

कैंसर, डायबिटीज, तनाव से बचाने के साथ मृत्यु दर का खतरा कम करती हैं लाल रंग की ये सब्जियां

By उस्मान | Updated: June 30, 2018 05:56 IST

लाल रंग के फल औए सब्जियों में लाइकोपीन नामक कैरोटीनॉयड पाया जाता है जोकि एक फाइटोन्यूट्रीन्ट है और एंटीऑक्सिडेंट है जिसके अनगिनत स्वास्थ्य फायदे हैं।

Open in App

लाल रंग के कई फल और सब्जियां हैं जैसे टमाटर, तरबूज, मूली, अंगूर, पपीता और गाजर आदि। लाल रंग के फल औए सब्जियों में लाइकोपीन नामक कैरोटीनॉयड पाया जाता है जोकि एक फाइटोन्यूट्रीन्ट है और एंटीऑक्सिडेंट है जिसके अनगिनत स्वास्थ्य फायदे हैं। इस तत्व से शरीर में दर्द को कम करने, कैंसर को रोकने, दृष्टि की रक्षा करना और हड्डियों को मजबूत रखने के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं इस शक्तिशाली तत्व से दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद मिलती है। यही कारण है कि डॉक्टर लाइकोपीन से भरपूर चीजें खाने की सलाह देते हैं।  

आजकल के लाइफस्टाइल में कार्डियोवास्कुलर डिजीज रोग आम है। विकसित देशों में हार्ट डिजीज मानव मृत्यु दर के प्रमुख कारणों में से एक हैं। इस समस्या से राहत पाने का आसान तरीका खाने में लाइकोपीन का सेवन बढ़ाना है। यह तत्व दिल के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए कई तरीकों से काम करता है। 

दिमाग तेज करने और याददाश्त बढ़ाने के लिए इन चीजों को खाने से बचें

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और इन्फ्लेमेशन दोनों दिल के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। अनुसंधान ने दिखाया है कि लाइकोपीन का सेवन ब्लड फ्लो में काफी सुधार कर सकता है और इन्फ्लेमेशन को कम कर सकता है।  

सिर्फ मर्दाना ताकत ही नहीं बढ़ाती, कैंसर, मोटापा, हार्ट अटैक से भी बचाती है यह हरी सब्जी

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के प्रभाव को भी कम करता है, इस प्रकार मेटाबोलिक सिंड्रोम से पीड़ित लोगों में मृत्यु दर के खतरे को कम करता है। इसके अलावा, यह कोरोनरी हार्ट डिजीज से भी बचाता है, धमनियों में ब्लोकेज को रोकता है और कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन के ऑक्सीकरण को रोकता है जिससे नसों में पट्टिका के गठन को रोकता है। यह मनुष्यों में हृदय रोगों की प्रगति को रोकता है।  

खाने से पहले 9 गहरी सांस लेने से इन 6 बीमारियों का होता है नाश 

इसलिए दिल को स्वस्थ रखने और कई बीमारियों से बचने के लिए आपको भरपूर मात्रा में लाल रंग के फ्रेश फल और सब्जियां खानी चाहिए। कुछ चीजों जैसे टमाटर का कच्चा खाने की बजाय पकाने या ओलिव ऑयल के साथ इसकी लाइकोपीन सामग्री अधिक जैविक हो जाती है। इस तरह आपको बॉडी दिल के लिए स्वस्थ तत्वों को ज्यादा अवशोषित कर सकता है।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब